मौनी रॉय और सूरज नांबियार 6 महीने से रह रहे अलग? तलाक पर भी आया नया अपडेट

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अब खबरें हैं कि दोनों 6 महीने से अलग रह रहे हैं. इसके साथ ही कपल की तलाक की खबरों पर भी नया अपडेट सामने आया है.

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours
विज्ञापन

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है. इंस्टाग्राम पर भी दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही दोनों की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अब मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरों पर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि दोनों 6 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर दोनों की तलाक की खबरों पर क्या नया अपडेट सामने आया है?

तलाक पर आया नया अपडेट

टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय और सूरज की शादी 4 साल बाद ही खतरे में आ गई है, जिसके बाद से तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं. वहीं पत्रकार विक्की ललवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दोनों ने अभी तक तलाक की अर्जी नहीं दी है. खबरें तो ये भी हैं कि मौनी रॉय 6 महीने से अपने पति सूरज से दूर रह रही हैं और जल्द ही दोनों के काउंसलिंग सेशन भी शुरू होंगे.

विज्ञापन

अलग रह रहे कपल?

वहीं इन रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर साल 2025 से मौनी रॉय सभी इवेंट्स में अकेले ही नजर आईं. जनवरी 2026 में नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में भी मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने पैप्स के सामने पोज नहीं दिए थे. इसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था और लोगों ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया है.

विज्ञापन

मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी

दूसरी ओर मौनी रॉय ने बीते दिन इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कोई भी गलत अफवाह ना फैलाएं और हमें अकेला छोड़ दें. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही अफवाहों से तंग आकर मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. इसके साथ ही सूरज ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं जारी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ