पति ने हड़पे मौनी रॉय के पैसे! टूटने की कगार पर TV की 'नागिन' की शादी?

Mouni Roy Suraj Nambiar Divorce Rumours: मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गईं कि दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं. इसी बीच अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है.

mouni roy suraj nambiar (1)
1 / 8

विज्ञापन

मौनी रॉय और सूरज के रिश्तों में दरार

मौनी रॉय और सूरज के रिश्तों में दरार2 / 8

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरों के बीच अब नया अपडेट सामने आया है. खबरें हैं कि मौनी के पति सूरज ने एक्ट्रेस को धोखा दिया है. जिसके बाद से ही मौनी और सूरज के रिश्तों में दरार पैदा हो गई.

विज्ञापन

पति ने की धोखाधड़ी

पति ने की धोखाधड़ी3 / 8

वहीं खबरें तो ये भी हैं कि मौनी रॉय के पति सूरज ने एक्ट्रेस के साथ पैसों में धोखाधड़ी की है. सूरज ने एक्ट्रेस के पैसों का गलत इस्तेमाल किया है. वहीं एक्ट्रेस के पति ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए मौनी के पैसों का इस्तेमाल किया है.

तलाक की खबरों पर साधी चुप्पी

तलाक की खबरों पर साधी चुप्पी4 / 8

इतना ही नहीं खबरें तो ये भी हैं कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक भी हो चुका है, लेकिन दोनों ने अभी तक इस पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है. शादी के 4 साल बाद अलग होने की खबर पर कपल ने अभी तक चुप्पी साध रखी है.

विज्ञापन

मौनी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए फोटोज

मौनी ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए फोटोज5 / 8

वहीं मौनी रॉय ने सूरज के साथ शादी की फोटोज को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है. साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, जिससे तलाक की खबरों को और हवा मिल गई.

सूरज ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

सूरज ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट6 / 8

इसके साथ ही सूरज नांबिया इन अफवाहों से इतना तंग आ गए कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. अब इंस्टाग्राम पर सूरज के अकाउंट का कोई नामों निशान ही नहीं है. अब फैंस को भी दोनों के रिश्ते की टेंशन होने लगी है.

विज्ञापन

जनवरी में आई थी दरार!

जनवरी में आई थी दरार!7 / 8

मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी इस मुद्दे के बीच सूरज को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर खबरें तेज हैं कि मौनी और सूरज के रिश्ते में जनवरी 2026 में ही दरार आने लगी थी.

कब हुई थी शादी?

कब हुई थी शादी?8 / 8

वहीं बता दें सूरज और मौनी ने 27 जनवरी 2022 में अपने परिवार की मौजूदगी में गोवा में शादी की थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर अपनी लाइफ के हसीन मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर भी करते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन