मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय की अदाओं का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) में एक्ट्रेस ने अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि हर तरफ उनकी खूबसूरती की तारीफ हो रही है। मौनी ने इस फैंशन शो से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसकी की सुदंरता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
अभी पढ़ें – Pre-Diwali Party: आयुष्मान खुराना ने थ्रो की दिवाली पार्टी, इन स्टार्स ने बिखेरा जलवा
बीते रविवार को मौनी रॉय ने डिजाइनर पायल सिंघल के लिए वॉक किया, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर साझा की। इन तस्वीरों में मौनी ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा और चोली पहने देखी जा सकती हैं, जिसे उनकी दोस्त और डिजाइनर पायल सिंघल ने डिजाइन किया। एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक की बात करें तो, उन्होंने लहंगे के साथ सिंपल माग-टीके का इस्तेमाल किया। इस इवेंट में मौनी शोटॉपर रहीं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-‘ बहुत ज्यादा मजे किए।’
एक्ट्रेस ने इसके साथ एक रील भी शेयर किया है, जिसमें डीवा अपने लहंगे को काफी खूबसूरती और एलिगेंसी के साथ फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। इस रील को साथ मौनी ने कैप्शन दिया- “वे मुझ पर हंसते हैं क्योंकि मैं अलग हूं, मैं उन्हें देखकर मुस्कुराती हूं क्योंकि वे सभी एक जैसे हैं…! आप अपने जैसे बनें !!!!!”
रैम्प वॉक के अलावा उन्होंने एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके मेकअप से लेकर रैंप वॉक तक की झलकियां देखी जा सकती हैं। वीडियो में उन्हें रैंप वॉक पर चलने की प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- LFW में मैंने अपनी सबसे प्यारी @payalsinghal के लिए रैंप वॉक किया है।
अभी पढ़ें –
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई हैं। मौनी ने अपने किरदार से तहलका मचा दिया और अब फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में मौनी के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
43 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines