Video: 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी....', कैमरे की ओर देखते ही औंधे मुंह गिरतीं Mouni Roy, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Mouni Roy: टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेस मौनी राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौनी गिरते-गिरते बची हैं। अगर मौनी ध्यान नहीं देतीं, तो वो बहुत तेज से गिरतीं और उनको चोट लग सकती थी, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया।

Mouni Roy

Mouni Roy

विज्ञापन

Mouni Roy: टीवी से लेकर बॉलीवुड हसीनाओं पर हर किसी की नजर रहती है। अगर ये हसीनएं पब्लिक में हैं, तो जाहिर है कि लोगों की नजरों से तो ये नहीं बच सकती और पैपराजी से तो बिल्कुल नहीं। हाल ही में टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस मौनी राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी गिरते-गिरते बची हैं।

कैमरे में कैद हुई घटना

दरअसल, हाल ही में मौनी को पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान मौनी ब्लैक कलर की बेहद प्यारी ड्रेस में नजर आईं। इस इवेंट के दौरान जैसे ही मौनी आती हैं, तो वो हल्का-सा पैप्स के कैमरे की ओर देखती हैं। जैसे ही पैप्स उन्हें आवाज देता है कि मौनी जी, तो मौनी उन्हें हाय करती हैं और अचानक से एक्ट्रेस का पैर नीचे बिछे कारपेट में फंस जाता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

औंधे मुंह गिरते-गिरते बचीं मौनी

जैसे ही एक्ट्रेस का पैर फंसता है, तो वो खुद को संभालती हैं और औंधे मुंह गिरते-गिरते बचती हैं। इसके बाद मौनी आगे बढ़ जाती हैं और वहां मौजूद लोगों से मिलती हैं। मौनी के इस वीडियो पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मौनी ने खुद को बेहद बेहतर तरीके से संभाला है। दूसरे यूजर ने कहा कि मुंह के बल गिरतीं, लेकिन संभाल लिया।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक अन्य यूजर ने कहा कि शायद वहां पर कोई छोटा ब्रेकर है, जो मौनी को नहीं दिखा। एक अन्य ने लिखा कि अरे, उसको बहुत तेज लगती, लेकिन उसने खुद को संभाल लिया। एक अन्य यूजर ने कहा कि ध्यान से चलो। एक और ने कहा कि अरे, संभलकर। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि अक्सर एक्ट्रेस इस तरह की चीजों का शिकार हो जाती हैं। हालांकि वो खुद को संभालने के लिए भी तैयार होती हैं और संभाल लेती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ