एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं Katrina Kaif, तो लोगों ने उठाए सवाल

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, लोगों को लग रहा है कि ये सिर्फ एक ऐड वीडियो है और ऐसा कुछ नहीं होने वाला।

Katrina Kaif

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। खुद से जुड़े अपडेट्स भी एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस वक्त इंटरनेट पर कैटरीना को लेकर खूब बातें हो रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कैटरीना अपने डायरेक्शनल डेब्यू के लिए तैयार है।

कैटरीना के वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया। हर किसी ने इस वीडियो को गौर से देखा और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया। दरअसल, कैटरीना के सामने आए वीडियो की बात करें तो इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि रिलीज होने से पहले ही फ्लॉप। दूसरे यूजर ने कहा कि सॉरी कैटरीना अब इससे ज्यादा मैं आपका साथ नहीं दे सकता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने बताया फ्लॉप

इस वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या-क्या कर रही हो कैटरीना। एक अन्य ने लिखा कि पक्का फ्लॉप। एक और यूजर ने कहा कि फ्लॉप होने के लिए तैयार हो जाएं। एक अन्य ने कमेंट किया कि नहीं चाहिए इतनी बकवास फिल्म। इस तरह के कमेंट्स यूजर ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ लंबे टाइम से फिल्मों से दूर हैं।

Katrina Kaif

Katrina Kaif

लंबे टाइम से फिल्मों से दूर हैं कैटरीना

हालांकि इस साल के शुरुआत में कैटरीना की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वैसे तो कैटरीना ने लंबे टाइम से फिल्मों से दूरी बना रखी थी, लेकिन अब हाल ही में सामने आए डायरेक्शनल डेब्यू के वीडियो से लग रहा है कि कैटरीना जल्दी ही फिल्मों में वापसी करेगी।

Katrina Kaif

Katrina Kaif

वीडियो में क्या?

इसके साथ ही अगर कैटरीना के सामने आए वीडियो की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैटरीना र्फीले पहाड़ों के बीच बाइक पर स्टंट कर रही है। साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस का फाइटर मोड़ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस नई फिल्म लेकर आने वाली है क्योंकि इसमें गजब का वीएफएक्स है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

फिल्म या ऐड? 

हालांकि, कुछ लोगों का ये कहना है कि ये कोई ऐड वीडियो है और कैटरीना की कोई नई फिल्म नहीं आ रही है। अब सच क्या है ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा और तब तक लोगों को इसका इंतजार करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ