हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IC 814: कंधार हाईजैक से पहले 'महाराज' पर हुआ 'तांडव', OTT की इन 5 सीरीज ने मचाया था बवाल

IC 814 Web Series Controversy: नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं इससे पहले किन-किन सीरीज को लेकर ऐसे ही हंगामा हुआ है।

विज्ञापन
Most Controversial Hindi Web Series

IC 814 Web Series Controversy: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में स्ट्रीम की गई ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर इन दिनों काफी बवाल हो रहा है। इस सीरीज में विजय शर्मा के अलावा पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, राजीव ठाकुर समेत कई दिग्गज एक्टर्स नजर आ रहे हैं। हालांकि इस सीरीज को लेकर अब विवाद इतना बढ़ गया है कि इसके बायकॉट की मांग भी शुरू हो गई है। पूरा विवाद सीरीज में इस्तेमाल किए गए हाईजैकर्स के नाम को लेकर है।

दरअसल इस सीरीज में 24 दिसंबर 1999 के कंधार हाईजैक की असली कहानी दिखाई गई है जिसमें इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 को हाईजैक कर लिया गया था। सीरीज में हाईजैकर्स को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर जैसे नामों के साथ दिखाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब ओटीटी पर किसी सीरीज के स्ट्रीम होते ही भारी हंगामा हुआ हो इससे पहले भी कई सीरीज ने रिलीज के साथ ही काफी बवाल काटा है।

महाराज

इसी साल आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ के रिलीज के वक्त भी काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही काफी लोग विरोध में खड़े हो गए थे। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट किया गया था। इतना ही नहीं इसे बैन करने की मांग भी की जा रही थी। लोगों का कहना था कि ये फिल्म हिंदू धर्म को आहत करती है।दरअसल फिल्म में एक हिंदू धर्म गुरू की कहानी दिखाई गई थी जिसपर लोगों को अंधा विश्वास होता है। बस इसी के चलते फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा था।

तांडव

साल 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ भी रिलीज होने के साथ काफी विवादों में आ गई थी। इस सीरीज पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था, साथ ही जातिगत टिप्पणी करने को लेकर सीरीज को लेकर काफी हंगामा हुआ था।

सेक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स की पहली इंडियन ऑरिजिनल वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ जो साल 2018 में आई थी, इसे लेकर भी भारी हंगामा देखने को मिला था। इस सीरीज पर भी हिंदू धर्मगुरू को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगा था। हालांकि सीरीज बिना किसी बैन के रिलीज हुई और इसका सेकंड पार्ट भी आया। इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे तमाम दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे।

मिर्जापुर

इसी साल ‘मिर्जापुर 3’ ने ओटीटी पर रिलीज के साथ ही दर्शकों का इंतजार खत्म किया था, लेकिन इसके पहले पार्ट के टाइम पर भी काभी हंगामा हुआ था। दरअसल साल 2018 में आई ‘मिर्जापुर’ में भर-भर के क्राइम सीन्स, बोल्ड सीन्स और गाली-गलौज दिखाए गए थे। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था सीरीज ने हाइप के चलके काफी इंप्रेस किया था और फैंस का दिल जीतने में ये सीरीज कामयाब रही थी।

आश्रम 

एमएक्स प्लेयर पर आई बॉबी देओल की इस सीरीज पर आरोप लगा था कि ये हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ है। इसमें हिंदू धर्मगुरू को काफी अश्लील रूप से दिखाया गया है। इसी के चलते ये सीरीज भी काफी बवाल के साथ स्ट्रीम हुई थी।

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ कमाकर भी इन 2 फिल्मों से पीछे Stree 2, प्रभास की बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें