Bollywood Actresses Gangster Connection: बॉलीवुड इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड का नाता बेहद पुराना है। ऐसी कई खबरे सामने आई हैं, जहां किसी का अंडरवर्ल्ड संग खास कनेक्शन रहा है तो, किसी को अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकी मिली या किसी को अंडरवर्ल्ड ने मौत के घाट उतार दिया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की गलियों में अंडरवर्ल्ड का दखल सबसे पहले हाजी मस्तान ने देनी शुरू की थी। कहा जाता है कि वो बॉलीवुड का काफी शौकीन हुआ करता था। हाजी मस्तान का कई बॉलीवुड स्टार्स और बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना हुआ करता था।
इतना ही नहीं हाजी मस्तान ने बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस के साथ शादी की थी, जब वो अपने स्ट्रग्लिंग के दौर में थी। इसके बाद से तो मानो लगातार किस न किसी वजह से बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कवनेक्शन्स की खबरें सामने आने लगी। बॉलीवुड में ऐसी बेहद सी एक्ट्रेसेस रहीं हैं जिनका अंडरवर्ल्ड से खास कनेक्शन रहा है।
यह भी पढ़ें: Shruti Haasan के पीछे पड़ा एक अनजान शख्स, एक्ट्रेस का पीछा करते-करते पहुंचा एयरपोर्ट; जानें क्या पूरा मामला?
मोनिका बेदी (Monica Bedi)
इन्हीं मे से एक अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस मोनिका बेदी है, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। मोनिका बेदी का नाम गैंगस्टर अबु सलेम के साथ जोड़ा जाने लगा। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने गैगस्टर से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 1998 में हुई थी और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। अबू सलेम की वहज से एक्ट्रेस को काफी समय जेल में बिताना पड़ा था।
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)
90 दशक में अपना जबरदस्त नाम बानने वाली ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्मों में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। एक्ट्रेस जब अपने करियर के पीक पर थी तब एक समय ऐसा भी आया जब उनका नाम गैंग्सटर्स के साथ जुड़ने लगा। इन्हीं में से एक ड्रग माफिया विकी गोस्वामी का भी नाम शामिल है। साल 2017 में ठाणे पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारन्ट भी जारी किया था। बताया जाता है कि इस केस के बाद एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से आध्यात्म से जोड़ लिया था।
मंदाकिनी (Mandakini)
‘राम तेरी गंगा मेली हो गई’ में अपना जबरदस्त अभिनय और कातिलान अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली मंदाकिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपने छोटे से करियर में उन्होंने काफी कामियाबी और पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन इसी बीच मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड के सरगना दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ने लगा। दोनों की साथ में कई फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस खबर ने एक्ट्रेस के करियर पर बुरी चोट मारी थी, जिसके बाद साल 1996 में एक्ट्रेस अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna)
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीराना’ में भूतनी के धांसू किरदार से सभी की नींद उड़ा देने वाली खूबसूरत अदाकारा जैस्मिन धुन्ना का नाम भी गैंग्सटर दाऊद इब्राहिम के साथ जुडने लगा था। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच रोमांस की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होने लगीं और एक दिन लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर हो गईं। (Bollywood Actresses Gangster Connection)
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
36 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines