हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Money Laundering Case: दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज

विज्ञापन

Money Laundering Case: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं हैं।

जैकलीन सुबह करीब 10 बजे अपने वकीलों प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे के साथ कोर्ट पहुंची। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान अभियोजन पक्ष अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखेगा।

जम्मू-कश्मीर: परिवारों का डेटाबेस बनाने पर सियासी उठापटक तेज, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया ये बयान

इससे पहले नवंबर में दिल्ली की एक अदालत ने जैकलीन को ये कहते हुए जमानत दे दी थी कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, यह जमानत देने का मामला बनता है। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोप बिंदु पर बहस तैयार करने के लिए समय मांगे जाने के बाद 24 नवंबर को दिल्ली की अदालत ने मामले में बहस 12 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी थी।

Bhupendra Patel Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा; PM मोदी, नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

सशर्त दी गई थी जैकलीन को राहत

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने उन्हें दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर इस शर्त पर राहत दी कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछे जाने पर जैकलीन फर्नांडीज को भी जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्यवाही के दौरान अदालत के समक्ष पेश भी हुईं।

इस बीच, अभिनेत्री नोरा फतेही कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और सहयोगियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अपने बयान की नए सिरे से रिकॉर्डिंग के लिए शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुईं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें