महाकुंभ मेले से इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने परिवार के बीच फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें मोनालिसा घर की दहलीज पर खड़ी होकर आंसू बहा रही हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य उन्हें संभालते और दिलासा देते दिखाई दे रहे हैं। क्या मोनालिसा अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के अरेस्ट होने पर इतना रो रही हैं या फिर मामला कुछ और ही है, चलिए आपको बताते हैं।
मोनालिसा का इमोशनल वीडियो आया नजर
मोनालिसा की इस इमोशनल वीडियो ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है और सोशल मीडिया पर लोग ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वो इतनी दुखी हैं। हालांकि, मोनालिसा ने इस बारे में कोई साफ कारण नहीं बताया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उनके फिल्मी करियर से जुड़ी हालिया घटनाओं का नतीजा हो सकता है।
डायरेक्टर के अरेस्ट होने पर रोईं मोनालिसा?
गौरतलब है कि मोनालिसा को फिल्म में काम दिलाने का वादा करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक युवती से काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने, तीन बार जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने शिकायत की तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
जमानत के लिए दायर की याचिका
वहीं दूसरी तरफ सनोज मिश्रा ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब देखना ये होगा कि मोनालिसा को ब्रेक देने वाले डायरेक्टर खुद को कैसे इस मुश्किल से बाहर निकाल पाते हैं।
मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
मोनालिसा के इस इमोशनल वीडियो और सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बीच के संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मोनालिसा ने अभी तक इस विषय पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनकी भलाई की कामना कर रहे हैं और आशा कर रहे हैं कि वो जल्द ही इस कठिन समय से उबरेंगी।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी-जहीर से सोनाली बेंद्रे तक, सलमान खान की बहन की ईद पार्टी में कौन-कौन आया नजर?
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines