टीवी पर 'जस्सी' बन जीता दिल, अब बॉबी देओल संग केमिस्ट्री देख फिदा हुए फैंस; पहचाना कौन है ये हसीना?

टीवी से फिल्मों तक पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स पर भी छा गई हैं. बॉबी देओल संग हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज में उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए एक्ट्रेस के करियर में डिटेल में जानते हैं.

mona singh birthday, mona singh birthday special, mona singh the bads of bollywood

वो एक्ट्रेस जिसने टीवी से लेकर फिल्मों तक में बनाई बड़ी पहचान

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में पहचान बनाने के लिए पहले टीवी से अपने सफर की शुरुआत की. टीवी पर आइकॉनिक किरदार निभाकर हिट होने वाले इन सितारों ने फिल्मी जगत में हाथ आजमाया. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी पर ‘जस्सी’ बनकर ऑडियंस का दिल जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई. अब हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में बॉबी देओल संग उनकी केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. जी हां हम बात कर रहे हैं मोना सिंह की. कल यानी 8 अक्टूबर को मोना सिंह अपना 44वां जन्मदिन (Mona Singh Birthday) मनाने जा रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

‘जस्सी’ बन लूटी महफिल

मोना सिंह चंडीगढ़ की एक सिख फैमिली में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ से की थी. इस सीरियल में मोना ने जस्सी का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस के दिलों में छा गया था. पहले ही सीरियल से मोना सिंह ने ऑडियंस के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी थी. इस सीरियल से मोना सिंह घर-घर में फेमस हो गई थीं.

विज्ञापन

इन मूवीज में भी आईं नजर

मोना सिंह को ‘जस्सी’ का किरदार निभाने के लिए टेलीविजन के कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था. इसमें अप्सरा अवॉर्ड्स, इंडियन टेली अवॉर्ड्स और इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने ‘झलक दिखला जा 1’ में भी भाग लिया था और इस शो को जीतकर मोना सिंह ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. साल 2009 में राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ मूवी से मोना फिल्मों में भी मशहूर हो गई थीं. इसके बाद मोना ‘अमावस्या’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर भी छाईं मोना सिंह

टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम करने के बाद मोना कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में मोना सिंह एक मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ उनकी केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से पहले मोना सिंह ‘ये मेरी फैमिली’, ‘काला पानी’, ‘मिस्त्री’ और ‘मेड इन हेवन 2’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ