एक्ट्रेस मोना सिंह ने ली 1 करोड़ वाली Mercedes, 5 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार, जानें शानदार फीचर्स

Mercedes Benz GLE शुरुआती कीमत 1.20 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस लग्जरी कार में 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

Actress Mona Singh

Actress Mona Singh brings home Mercedes Benz GLE: एक्ट्रेस मोना सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लाल सिंह चड्ढा और 3 इडियट्स उनकी कुछ कामयाब फिल्मों में से हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी नई Mercedes Benz GLE की डिलीवरी ली है, सोशल मीडिया पर उनकी कार के साथ फोटो जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स उन्हें नई कार खरीदने की बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज GLE एसयूवी सेगमेंट की लग्जरी कार है, यह कार फ्रंट से दिखने में बेहद मस्कुलर लुक देती है। इसका इंटीरियर हाई क्लास बनाया गया है, इसमें बड़े और चौड़े टायर दिए गए हैं। कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है।

विज्ञापन

9 एयरबैग और ADAS की सेफ्टी

Mercedes Benz GLE शुरुआती कीमत 1.20 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 1.42 करोड़ एक्स शोरूम में मिलता है। इस लग्जरी कार में 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल पर यह कार 375 bhp की पावर और 500nm का पीक टॉर्क देती है। कार में सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

ऑटो एसी और फास्ट-चार्जिंग यूएसबी-सी पोर्ट

इस हाई क्लास कार में टच कंट्रोल पैनल वाला स्टीयरिंग मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी,फास्ट-चार्जिंग यूएसबी-सी पोर्ट और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 3.0-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है, यह धाकड़ इंजन 362 bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह माइल्ड-हाइब्रिड कार है, जिसमें 48 वॉट पावर की मोटर मिलती है। कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है, कार में एलईडी डीआरएल और हेडलैंप दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ