Arshad Nadeem Biopic: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम स्टार बन गए हैं। हर ओर बस उन्हीं की चर्चा हो रही है। आलम ये है कि अब अरशद की इस जीत पर बायोपिक बनाने का विचार भी शुरू हो गया है। जाहिर है कि अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है। उनकी इस जीत से पिछले दिनों ही एक्टर अली जफर ने 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं अब एक और एक्टर जिसे पाकिस्तान का शाहरुख खान कहा जाता है, उसने अरशद नदीम की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि मोहसिन अब्बास हैदर हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में और यह भी कि उनकी तुलना शाहरुख खान से क्यों होती है?
कौन हैं मोहसिन अब्बास हैदर?
मोहसिन अब्बास हैदर पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो से की थी लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों तक ले आई। अपनी एक्टिंग के साथ साथ मोहसिन अपने लुक्स और तौर-तरीकों के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। आलम ये है कि लोग उनकी तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करते हैं। उन्हें पाक का शाहरुख खान भी बुलाया जाता है।
क्यों शाहरुख खान से होती तुलना?
दरअसल, मोहसिन अब्बास हैदर ने ‘मैं शाहरुख खान हूं’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म की थी, जिसके बाद से उन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान कहा जाने लगा। उनकी तुलना उनके लुक्स को लेकर भी शाहरुख खान के साथ होती रहती है। अब मोहसिन अब्बास हैदर भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर कर चुकीं कॉफी शॉप में काम, जाकिर खान के शो पर किया रिवील, पहली सैलरी भी बताई
बायोपिक में करना चाहते हैं काम
मोहसिन अब्बास हैदर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अगर खिलाड़ी अरशद नदीम की बायोपिक बनाने की तैयारी चलती है तो वो इस बायोपिक का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, ‘प्लीज, ओलंपियन अरशद नदीम की जर्नी पर एक बायोपिक बनाएं, मैं इस बायोपिक फिल्म में अरशद का किरदार निभाना चाहता हूं।’ इसके साथ ही मोहसिन ने एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी ड्राप की।
ओलंपिक में बनाया नया रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पाकिस्तान के मियां चन्नू के रहने वाले खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 92.97 मीटर फेंककर भारत के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को बीट कर दिया है। उनकी इस शानदार जीत पर लोग उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे। इस बीच उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं कि कैसे अरशद ने सरकार से मदद न मिलने के बावजूद ओलंपिक तक का सफर तय किया। यही वजह है कि उन पर बायोपिक बनाने के लिए विचार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines