हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आलिया भट्ट की भाभी ने पाप' कर 'अक्सर' पति पर किया शक, निकलवाई कॉल डिटेल्स तो हुआ हंगामा

Mohit Suri Udita Goswami Wedding Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल और आलिया भट्ट के भाई-भाभी मोहित सूरी-उदिता गोस्वामी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।

विज्ञापन
Mohit Suri Udita Goswami Wedding Anniversary

Mohit Suri Udita Goswami Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं जिन्हें शूटिंग के दौरान प्यार हुआ। उनमें से कुछ ने प्यार के रिश्ते पर शादी की मोहर लगाई तो कुछ का ब्रेकअप हो गया। आज हम एक ऐसे कपल की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ प्यार को नाम दिया और आज हैप्पी मैरिज लाइफ बिता रहे हैं। हां वो बात अलग है कि एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह अपनी गृहस्थी को ही सारा समय दे दिया है। हम बात कर रहे हैं मोस्ट ब्यूटिफुल और पावर कपल उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) और मोहित सूरी (Mohit Suri) की जिनकी आज वेडिंग एनिवर्सरी है (Mohit Suri Udita Goswami Wedding Anniversary)। आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी और खास बातों के बारे में जो कम ही लोग जानते हैं।

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं मोहित

मोहित सूरी का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टरों की लिस्ट में आता है। उन्होंने अपने करियर में आवारापन’, ‘कलयुग’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘आशिकी 2’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। चाहे रोमांटिक मूवी हो या फिर हॉरर से लेकर एक्शन तक हर किसी में उनका कमाल दिखता है। मोहित अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan ने ‘अल्लाह से मांगा सुकून’, एक्ट्रेस ने की ‘दुआ की दरख्वास्त’

विज्ञापन

आलिया भट्ट के भाई हैं मोहित

दरअसल मोहित सूरी फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट के भांजे हैं। जी हां, महेश मोहित के मामा हैं और आलिया भट्ट के भाई। ऐसे में उदिता गोस्वामी आलिया भट्ट की भाभी लगीं। सिर्फ 16 साल की उम्र में मोहित ने अपनी मां को खो दिया था, जिसके बाद शुरुआत से ही महेश ने अपने भांजे का ख्याल रखा। मोहित आज सफलता की बुलंदी पर हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने बतौर ऑफिस असिस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की थी।

उदिता और मोहित की लव स्टोरी

मोहित सूरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी खबरों में रहे हैं। पहली ही फिल्म ‘जहर’ के सेट पर ऐसा ‘आवारापन’ छाया की वो ‘पाप’ एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी को दिल दे बैठे। दोनों को ‘अक्सर’ साथ देखा जाता, दोनों ने एक दूजे को लंबे समय तक डेट किया और फिर 29 जनवरी 2013 वो शादी के बंधन में बंध गए। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

विज्ञापन

उदिता को पति पर हुआ शक तो किया ये काम

साल 2013 में मोहित और उदिता ने शादी कर ली। लेकिन दोनों के रिश्ते में एक साल बाद ही शक की दीवार खड़ी हो गई और उदिता को अपने पति पर शक हो गया। उन्होंने अपने शक के चलते मोहित की कॉल डिटेल्स भी निकलवा ली। एक्ट्रेस ने ये काम अवैध रूप से किया जिस वजह से सीडीआर घोटाले में उदिता का नाम भी आ गया। ऐसे में क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने उदिता को थाने में पूछताछ के लिए भी बुलाया था। ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: ‘हाथीराम चौधरी’ और जयदीप अहलावत में क्या कॉमन? पाताल लोक एक्टर ने किया रिवील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola