'हाथीराम चौधरी' और जयदीप अहलावत में क्या कॉमन? पाताल लोक एक्टर ने किया रिवील

Jaideep Ahlawat Paatal Lok:  प्राइम वीडियो पर पाताल लोक को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक कैरेक्टर है हाथीराम चौधरी जिसने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने रील और रियल लाइफ में क्या कॉमन है वो बताया

Jaideep Ahlawat Paatal Lok

Jaideep Ahlawat Paatal Lok

विज्ञापन

Jaideep Ahlawat Paatal Lok: तीन लोकों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। एक स्वर्ग लोग जिसमें भगवान रहते हैं। दूसरा धरती लोक जिसमें इंसान रहते हैं। तीसरा पाताल लोक जिसमें जयदीप अहलावत और तिलोत्तमा शोम रहते हैं। जी हां, आप सही समझे हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ की। इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और हाथीराम चौधरी भी चर्चा में छाए हुए हैं। News 24 को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने फेवरेट कैरेक्टर हाथीराम चौधरी और जयदीप में क्या कॉमन है वो पूछा जिसका उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिए।

गुस्सैल हाथीराम जैसे ही हैं जयदीप

पाताल लोक में हाथीराम चौधरी का गुस्सैल रवैया तो आप देख ही चुके हैं। कभी गुस्से में तमतमा जाते हैं तो पल भर में वो गायब भी हो जाता है। अपनी वाइफ के साथ गुस्से से बात करने वाले हाथीराम के दिल में काफी प्यार भी छिपा है। लेकिन क्या सच में वो असल जिंदगी में भी ऐसे हैं। इस पर जयदीप ने कहा कि हां, कुछ-कुछ हूं अगर कोई बात मुझे लग जाए तो मैं उस पर बुरा स्नैप कर जाऊं। लेकिन मेरा वो मतलब नहीं रहता। बहुत लंबे समय तक मैं गुस्सा नहीं रह सकता। ये हेल्दी माइंड के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

पाताल लोक में हाथी राम चौधरी का फेवरेट कैरेक्टर

जयदीप अहलावत से पूछा गया कि पाताल लोक में उनका फेवरेट करैक्टर किया है तो उन्होंने कहा कि हाथीराम। वो उनका अब तक का सबसे अच्छा कैरेक्टर है। सच में इस कैरेक्टर ने लोगों का दिल जीत लिया है। और हर किसी की जुबान पर हाथीराम चौधरी का नाम चढ़ा हुआ है। पूरी वेब सीरीज में वैसे तो कई दिग्गज हैं, लेकिन हाथीराम ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है।

फैमिली मैन 3 में भी मनोज को टक्कर देने आ रहे जयदीप

जयदीप अहलावत के फैंस के लिए गुड न्यूज है कि वो पाताल लोक के बाद अब जल्द ही मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में भी नजर आने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ