पॉपुलर डायरेक्टर मोहित सूरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘सैयारा’ ने भी रिलीज होते ही धमाका कर दिया और कमाल का कलेक्शन कर डाला। इसके पहले भी मोहित की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं कि सूरी की वो कौन-सी फिल्म है, जो अब तक की सबसे बड़ी ओपनर रही है। साथ ही ये भी कि ‘सैयारा’ किस नंबर पर है?
अब तक की सबसे बड़ी ओपनर
फिल्म ‘सैयारा’
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ही मोहित सूरी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर रही है। जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया और ये फिल्म मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन 21.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अब तक मोहित की किसी और फिल्म ने नहीं किया है। ऐसे में ‘सैयारा’ पहले नंबर पर है।
फिल्म ‘एक विलेन’
मोहित सूरी की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर में फिल्म ‘एक विलेन’ दूसरे नंबर पर आती है। जी हां, ये फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 16.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया था।
फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’
डायरेक्टर की अबतक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ तीसरे नंबर आती है। फिल्म को 2017 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 10.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल अदा किया था। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिला था।
फिल्म ‘मर्डर 2’
साल 2011 में मोहित सूरी की फिल्म ‘मर्डर 2’ आई थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करते हुए 7.10 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर ओपनिंग की थी। फिल्म में इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिज ने लीड रोल निभाया था।
फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’
मोहित सूरी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में उनकी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी आती है। ये फिल्म साल 2022 में आई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म ‘मलंग’
डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ भी इस लिस्ट में आती है। साल 2020 में आई इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 6.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम किरदार में थे।
फिल्म ‘आशिकी 2’
मोहित सूरी हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर लोगों में चर्चा का विषय रहते हैं। उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘आशिकी 2’ भी आती है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन ही टिकट खिड़की पर 6.25 करोड़ का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill कैमरे के सामने हुई शर्मसार, एक्ट्रेस के Oops मूमेंट पर यूजर्स ने किया ट्रोल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines