सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। रविवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर भाईजान की फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार से ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हो जाएगी। इस बीच साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ सलमान खान की ‘सिकंदर’ को टक्कर देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में इतिहास रचना शुरू कर दिया है और दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एडवांस बुकिंग में तोड़ दिया रिकॉर्ड
सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ अपनी एडवांस बुकिंग में बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मार्च से शुरू हुई प्री-सेल में इसने 4 घंटों के अंदर 628K टिकट बेच दिए। एडवांस बुकिंग खुलने के पहले 24 घंटों में अभी तक किसी भी फिल्म ने 350 हजार से ज्यादा टिकट नहीं बेचे हैं। ‘एल2 एम्पुरान’ ने ब्लॉक सीट के साथ इंडिया में 12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाली ये पहली मलयालम फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: क्या सलमान खान ने रूमर्ड कपल रश्मिका-विजय की शादी पर दिया अपडेट? क्यों हो रही चर्चा
कब रिलीज होगी एल2 एम्पुरान?
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ गुरुवार, 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने ही डायरेक्ट किया है। एंटनी पेरंबावूर और ए सुबास्करण ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म लुसिफर नाम के पहले पार्ट की अगली किस्त है। ‘एल2 एम्पुरान’ में मोहनलाल मुख्य किरदार में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, जेरोम फ्लिन, एरिक एबौनी, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजरामूदु अहम किरदार में हैं।
सिकंदर को दे पाएगी टक्कर?
फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ एडवांस बुकिंग में जिस तरह से कमाई कर रही है, उससे अटकलें हैं कि रिलीज के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मोहनलाल की ये फिल्म सलमान खान की ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे पाएगी?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
14 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
15 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines