क्या सलमान खान ने रूमर्ड कपल रश्मिका-विजय की शादी पर दिया अपडेट? क्यों हो रही चर्चा

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके लॉन्च इवेंट पर एक्टर ने रश्मिका मंदाना संग उम्र के फासले पर बात की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि रूमर्ड कपल रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की अटकलें लगने लगी हैं।

salman khan accidentally reveal rumored couple rashmika mandanna vijay devarakonda wedding plan

Sikandar Trailer Launch File Photo

विज्ञापन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों के चलते खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। पहले वह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ में नजर आईं जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उन्हें सलमान के साथ रोमांस करते हुए देखा जाएगा। हालांकि रियल लाइफ की बात करें तो रश्मिका मंदाना का दिल कथित तौर पर विजय देवरकोंडा के लिए धड़कता है। दोनों ने कभी डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन भले न दिया हो लेकिन गॉसिप गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे आना आम बात हो गई है। अब दोनों के कथित रिश्ते की अटकलों ने एक नई लहर छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही हैं कि सलमान खान ने गलती से रश्मिका और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की शादी पर अपडेट दे दिया है।

उम्र के फासले पर बोले सलमान

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रविवार की शाम को रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने उस बहस पर रिएक्शन दिया जिसमें उनकी और रश्मिका के बीच की उम्र को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सलमान ने कहा, ‘ये जो मीडिया वाले पीछे पड़ जाते हैं कि एक्ट्रेस और मेरी उम्र के बीच 31 साल का फासला है। अगर एक्ट्रेस को कोई समस्या नहीं है, उनके पिता को कोई समस्या नहीं है तो आपको क्या समस्या है?’

विज्ञापन

सलमान ने रश्मिका की शादी पर दिया हिंट?

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘अब जब इनकी (रश्मिका मंदाना) की शादी हो जाएगी, इनके बच्चे हो जाएंगे। बड़ी स्टार हो जाएंगी, वो सब भी काम करेंगे न? मम्मी की परमिशन तो मिल जाएगी न?’ ये सुनकर रश्मिका शरमा जाती हैं। सलमान खान का ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बहरहाल, उनकी इस टिप्पणी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच चल रहे कथित राेमांस की अटकलें तेज कर दी हैं। हालांकि इस चर्चा के बावजूद रश्मिका या विजय की ओर से उनके कथित सीक्रेट रिश्ते पर कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सिकंदर कब हो रही रिलीज?

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का टीजर और तीन गाने पहले रिलीज कर दिए गए थे। बीते दिन रविवार को ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, अंजनि धवन और सत्यराज भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ