यूट्यूब के 'मास्टर जी' कौन? जो बन बैठे हैं लोगों के दिलों के 'शहंशाह'

Mohammad Asif: सोशल मीडिया की दुनिया में झंड़े गाड़ चुके ‘मास्टर जी’ कौन हैं, जिनका आज हर कोई दीवाना है। अपनी मेहनत के दम पर इन्होंने वो सब हासिल कर लिया, जिसका कभी इन्होंने सपना देखा था। आइए जानते हैं इनके बारे में…

Mohammad Asif

Mohammad Asif

विज्ञापन

Mohammad Asif: आजकल सोशल मीडिया का दौर है और हर कोई खुद के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है। एक ऐसा यूट्यूबर जिसने बस अपनी पढ़ाई की। जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई, तो हर पेरेंट्स की तरह इनके माता-पिता भी यही चाहते थे कि उनका बच्चा एक अच्छी से नौकरी करें और सेटल हो जाए। हालांकि इंटरनेट के इस दिवाने को तो कुछ और ही चाहिए था और इन्होंने मन बनाया कि अब तो कुछ बड़ा ही करना है।

‘मास्टर जी’ कौन?

दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक मशहूर यूट्यूबर मोहम्मद आसिफ हैं। इंटरनेट की दुनिया में आज इनके खूब चाहने वाले हैं। हालांकि आसिफ के पिता जैसा चाहते थे वैसा तो कुछ नहीं हुआ लेकिन आसिफ पर चढ़े इंटरनेट के भूत ने उन्हें टिकटॉक पर एंट्री जरूर कर दी, लेकिन जैसे ही टिकटॉक भारत में बैन हुआ, तो आसिफ की नैया फिर डूबने लगी और फिर उन्होंने यूट्यूब का सहारा लिया।

Advertisment

इंटरनेट पर धूम

शुरू में आसिफ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन एक दिन ऐसा आया कि आसिफ का एक ही वीडियो उनकी गाड़ी को निकाल ले गया। जी हां, एक दिन खेल के मैदान से मोहम्मद आसिफ ने वीडियो बनाकर शेयर किया और जैसे-जैसे वक्त बिता आसिफ के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी और धीरे-धीरे आसिफ के चाहने वालों की भीड़ बढ़ गई।

लोगों का मिलता है खूब प्यार

बस फिर क्या था आसिफ ने धमाका करना शुरू किया और लोगों का हमेशा दिल जीता। इसके कुछ दिन बाद ही आसिफ के भाई भी इससे जुड़ गए और आज इनके 18 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। आसिफ के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं और दोनों लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। अपने बारे में बात करते हुए आसिफ ने बताया की शुरू में लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया और सब मजे लेते थे।

मास्टरजी के नाम से हैं मशहूर

हालांकि आसिफ ने कभी हार नहीं मानी और खुद के लिए लड़ाई लड़ते रहे, तब जाकर आज कहीं वो यूट्यूब पर मास्टरजी के नाम से मशहूर हैं। हर कोई उनके काम को खूब पसंद करता है। साथ ही उनके फैंस को उनके अगले वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। आसिफ भी फैंस के लिए नया-नया कंटेंट लाते रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ