हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के मर्डर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है इस केस के पेंच और उलझते जा रहे हैं। जी हां, जानकारी है कि सिम्मी चौधरी शादीशुदा थी। इसके अलावा भी केस में नई बातें सामने आई हैं। सिम्मी के शादीशुदा होने की बात खुद पुलिस ने कंफर्म की है। आइए जानते हैं कि इस केस में और क्या नई बात सामने आई है?
एसएचओ ने दिया बयान
दरअसल, इस मामले में पुलिस पहले ही अपना बयान दे चुकी है। पुलिस ने खुद कहा है कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि मामता हत्या का लग रहा है। वहीं, अब मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में एसएचओ (उरलाना कलां) अनिल कुमार का कहना है कि शीतल का सुनील नाम का एक फ्रेंड था, जो उनको लेकर गया था। अभी तो सुनील कहानी बना रहा है और सच नहीं बता रहा है।
शादीशुदा थी शीतल
अनिल कुमार ने कहा कि सुनील से पूछताछ चल रही है, लेकिन उसने कुछ भी साफ बयान नहीं दिया है। दोनों चार-पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। एसएचओ ने कहा कि दोनों ही शादीशुदा है, मरने वाली (शीतल) की भी शादी हो रखी है और उनकी पति के साथ उनका कोई विवाद चल रहा है और वो अपने हसबैंड से अलग रह रही थी।
शीतल का एक बच्चा भी है
एसएचओ ने आगे कहा कि शीतल का पांच-छह महीने का एक बच्चा भी है, जो उन्होंने पहले ही छोड़ दिया था। लड़की के गले पर गहरे घाव हैं और देखने पर लग रहा है कि किसी तेज हथियार से उसे काटा गया है। सुनील और शीतल, 4-5 सालों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। अब जांच में जो भी आएगा, तब पता लगेगा कि सच क्या है? आईएएनएस ने एसएचओ के बयान का वीडियो शेयर भी किया है।
यह भी पढ़ें- Sheetal Simmi Chaudhary के मर्डर पर पुलिस का क्या है कहना, कैसे हुई मॉडल के शव की पहचान?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
27 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
45 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines