Sheetal Simmi Chaudhary के मर्डर पर पुलिस का क्या है कहना, कैसे हुई मॉडल के शव की पहचान?

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मर्डर केस में पुलिस ने अपना बयान दे दिया है। पुलिस का कहना है कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि सिम्मी की हत्या की गई है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने मामले में और क्या कहा है?

Sheetal Simmi Chaudhary

सिम्मी चौधरी मर्डर केस पर पुलिस का क्या कहना? image credit- Social media

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के मर्डर का मामला गरमाता जा रहा है। शीतल का बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई और उनके शव को नदी में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और अब इस केस पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस केस पर क्या कहा है?

पुलिस का मर्डर मिस्ट्री पर क्या कहना?

आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के मर्डर पर सोनीपत पुलिस ने डीएसपी राजबीर सिंह के हवाले से जानकारी दी है कि सिम्मी के गले पर गहरे कट के निशान हैं। इन निशानों को देखकर साफ पता लगता है कि सिम्मी की हत्या की गई है और ये कोई हादसा नहीं है। मामले पर पुलिस ने ये भी कहा है कि शीतल की हत्या एक प्लान मर्डर लग रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है बॉडी

पुलिस का कहना है कि जहां पर शीतल का मर्डर हुआ है वो जगह दूसरी है और सिम्मी की बॉडी कहीं और मिली है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब जहां सिम्मी का शव मिला है, उस जगह की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि शीतल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। सिम्मी चौधरी के शव को पुलिस ने खरखौदा की नगर से बरामद किया है।

कैसे हुई सिम्मी के शव की पहचान?

पुलिस ने पहले सिम्मी के शव को बरामद किया और इसके बाद पुलिस और परिवार ने शीतल की पहचान उसकी बॉडी पर बने टैटू से की है। दरअसल, शुरू में शीतल की बॉडी की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बाद में शीतल के हाथ और उनकी चेस्ट पर बने टैटू से शीतल की बॉडी को पहचान लिया गया। जैसे ही शीतल की बहन ने उनकी बॉडी को देखा, तो तुरंत पहचान लिया। शीतल के जाने से परिवार बेहद दुखी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और ये मामला क्या नया मोड़ लेता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ