Sheetal Simmi Chaudhary मर्डर केस में नया मोड़, शादीशुदा थी मॉडल, पुलिस ने किया कंफर्म

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। इसकी जानकारी खुद एसएचओ (उरलाना कलां) अनिल कुमार ने दी है। आइए जानते हैं कि एसएचओ का इस पर क्या कहना है?

Sheetal Simmi Chaudhary

सिम्मी चौधरी मर्डर केस पर नया अपडेट। image credit- instagram

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के मर्डर मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है इस केस के पेंच और उलझते जा रहे हैं। जी हां, जानकारी है कि सिम्मी चौधरी शादीशुदा थी। इसके अलावा भी केस में नई बातें सामने आई हैं। सिम्मी के शादीशुदा होने की बात खुद पुलिस ने कंफर्म की है। आइए जानते हैं कि इस केस में और क्या नई बात सामने आई है?

एसएचओ ने दिया बयान

दरअसल, इस मामले में पुलिस पहले ही अपना बयान दे चुकी है। पुलिस ने खुद कहा है कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि मामता हत्या का लग रहा है। वहीं, अब मॉडल शीतल उर्फ ​​सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में एसएचओ (उरलाना कलां) अनिल कुमार का कहना है कि शीतल का सुनील नाम का एक फ्रेंड था, जो उनको लेकर गया था। अभी तो सुनील कहानी बना रहा है और सच नहीं बता रहा है।

शादीशुदा थी शीतल

अनिल कुमार ने कहा कि सुनील से पूछताछ चल रही है, लेकिन उसने कुछ भी साफ बयान नहीं दिया है। दोनों चार-पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। एसएचओ ने कहा कि दोनों ही शादीशुदा है, मरने वाली (शीतल) की भी शादी हो रखी है और उनकी पति के साथ उनका कोई विवाद चल रहा है और वो अपने हसबैंड से अलग रह रही थी।

शीतल का एक बच्चा भी है

एसएचओ ने आगे कहा कि शीतल का पांच-छह महीने का एक बच्चा भी है, जो उन्होंने पहले ही छोड़ दिया था। लड़की के गले पर गहरे घाव हैं और देखने पर लग रहा है कि किसी तेज हथियार से उसे काटा गया है। सुनील और शीतल, 4-5 सालों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। अब जांच में जो भी आएगा, तब पता लगेगा कि सच क्या है? आईएएनएस ने एसएचओ के बयान का वीडियो शेयर भी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ