नग्न अवस्था में मिला एडल्ट स्टार का शव, 36 साल की मॉडल इन्फ्लुएंसर की दर्दनाक हत्या

Famous Model & Influencer Murder News: फेमस मॉडल और इन्फ्लुएंसर का मर्डर कर दिया गया है। 36 साल की उम्र में मॉडल को मौत के घाट उतार दिया गया है।

Murder News

Murder News

विज्ञापन

Cindy Elizabeth Hernandez Perez Murder News: मेक्सिको के मॉन्टेरी शहर में 36 साल की मॉडल और एडल्ट कंटेंट क्रिएटर सिंडी एलिजाबेथ हर्नांडेज पेरेज की हत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है। उनकी मौत के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सिंडी शुक्रवार को अपने तीन साल के बेटे को नर्सरी स्कूल से लेने नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। रिश्तेदारों की सूचना पर जब पुलिस उनके फ्लैट में पहुंची तो उन्हें बेड पर मृत पाया गया।

नग्न अवस्था में मिला मॉडल का शव

पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे जब मॉडल के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो बेड पर नग्न अवस्था में सिंडी का शव मिला। उनकी गर्दन पर चाकू के गहरे घाव थे और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोटों के निशान थे। उनके चेहरे पर एक तकिया रखा हुआ था, जिससे ये साफ हुआ कि उनकी हत्या गला घोंट कर की गई थी।

Advertisment

सिंडी, जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में ‘ला बार्बी रेगिया’ और ‘आना फाबिओला’ के नाम से जाना जाता था, इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर। उनके 100,200 से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वो खुद को ‘मॉडल’ के रूप में पेश करती थीं। इसके साथ ही वो एक कैथोलिक थीं और मॉन्टेरी के फुटबॉल क्लब टिग्रेस की समर्थक थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nathzzi (@cinefilosnathzzi)

मॉडल का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने संगीत पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जबकि एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने मुस्कराते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि ‘मुस्कान हर चीज को सही कर देती है।’

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति जो सिंडी का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, वो नियमित रूप से उनके फ्लैट पर आता-जाता था। ये व्यक्ति काले रंग की कार से वहां पहुंचता था। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने उसे पकड़ा है या उससे पूछताछ की गई है या नहीं।

पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि सिंडी एस्कॉर्ट के रूप में भी काम करती थीं और अब जांच इस पहलू पर भी केंद्रित है कि क्या उनके इस पेशे का उनकी हत्या से कोई लेना-देना है।

विज्ञापन

फैंस को लगा झटका

सिंडी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस और समर्थक शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक महिला प्रशंसक ने लिखा, ‘मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती थी, लेकिन उनकी हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया। लोग उनके पेशे को लेकर उन्हें ताना मारते थे, लेकिन किसी की जिंदगी इस तरह खत्म करना और एक छोटे बच्चे को अनाथ छोड़ देना गलत है।’ इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ