---विज्ञापन---

Miss World: कोई टीचर, कोई साइंट‍िस्‍ट, तो कोई पुल‍िस अफसर, 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में जलवा दिखाएंगी ये हसीनाएं

Miss World: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता (Miss World 2024) के लिए दुनियाभर की हसीनाएं भारत में मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हसीनाएं कौन हैं और क्या करती हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं...

---विज्ञापन---

नैन्सी तोमर,

Miss World: इस बार भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता (Miss World 2024) का आयोजन हो रहा है। दुनियाभर की तमाम हसीनाएं अपना जलवा दिखाने के लिए भारत में मौजूद हैं। हर किसी को इस प्रतियोगिता के विनर का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व सुंदरी
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हसीनाएं क्या करती हैं। आइए आपको बताते हैं…

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

---विज्ञापन---

अपने पेशे से जुड़ी हैं हसीनाएं

मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद भले ही विश्व सुंदरी या Miss World का नाम मिल जाता है, लेकिन ये हसीनाएं अपनी लाइफ में कुछ अलग भी कर रही होती हैं। जैसे कोई टीचर है, तो कोई साइंट‍िस्‍ट तो कोई पुल‍िस अफसर भी है। अपने पेशे से जुड़े रहने के बाद भी हसीनाएं विश्व सुंदरी के ताज को अपने सिर सजाने का दम रखती हैं।

---विज्ञापन---

कौन क्या करता है?

Balsam Ali- IRAQ

Balsam Ali, मिस इराक रह चुकी हैं। बाल्सम ने पत्रकारिता में विज्ञान स्नातक की डिग्री पूरी की है और वो एक टीवी एंकर हैं। आगे भी वो इसी क्षेत्र में अपना करियर जारी रखना चाहती हैं। मिस इराक बनने के बाद बाल्सम ने कई ऐसे काम किए हैं, जो बेहद सराहनीय है। जैसे- बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के लिए कार्यशालाएं बनाना और बच्चों में पढ़ाई के लिए जागरुकता लाना।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by بلسم حسين (@balsam_hussin)

---विज्ञापन---

Priyanka Rani Joshi- NEPAL

साल 2022 में मिस नेपाल वर्ल्ड के 21वें खिताब का ताज अपने नाम करने वाली प्रियंका रानी जोशी मिस वर्ल्ड 2023 में नेपाल को रिप्रजेंट करेंगी। प्रियंका ने पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वो एक टीवी एंकर, मॉडल और एक लेखक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। मौजूद समय में वह फैमिली बिजनेस को अपना टाइम दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा प्रियंका को ड्राइविंग, स्पोर्ट्स, स्केटिंग, राइटिंग और फिल्म निर्माण सहित कई अन्य शौक भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Priyanka Rani Joshi (@priyankaranijoshi)

---विज्ञापन---

Faith Torres

Faith Torres ने बायोमेडिकल साइंस में अपनी डिग्री पूरी की है। इसके बाद अब वो एक साइंटिस्ट बनने के इच्छा से एक बायोमेडिकल असिस्टेंट के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा Faith Torres पियानो बजाने की भी शौकीन हैं। साथ ही वो जिब्राल्टर यूथ क्वायर के साथ विदेश में जिब्राल्टर को रिप्रजेंट करती हैं। Faith Torres को मेंटल हेल्थ और एनवायरनमेंट के प्रति जागरुकता बढ़ाने में बहुत मजा आता है और इसे वो बेहद शौक से करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Faith Torres🕊 (@faithtxrres)

---विज्ञापन---

Navjot Kaur- New Zealand

मिस न्यूजीलैंड- नवजोत कौर ने स्वास्थ्य विज्ञान में अपनी डिग्री पूरी की है। मौजूदा टाइम में वो एक पर्सनल ट्रेनर और एक रियाल्टार के रूप में काम कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने दो साल तक एक पुलिस अधिकारी के रूप में भी काम किया। नवजोत ने अपनी लाइफ में बेहद मेहनत की है और अपनी परिवार की मदद की। नवजोत को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है और ‘रिच डैड, पुअर डैड’ उनकी फेवरेट बुक में से है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग, खाना बनाना और वॉक करना बेहद पसंद है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Navjot Kaur (@navjot___kaur_____)

---विज्ञापन---

Kavindi Nethmini- SRI LANKA

71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में कविंदी मिस श्रीलंका को रिप्रजेंट करेंगी। फाइनेंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी करने के बाद अब वो एक रिसर्च राइटर और बिजनेस एनालिस्ट के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें जिम्नास्टिक और ड्रम बजाना बेहद पसंद है। साथ ही उन्होंने स्कूल सीनियर ईस्टर्न म्यूजिकल बैंड के पद पर भी काम किया है और वो एक फ्रीलांस मॉडल के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Kavindi Nethmini (Miss Sri Lanka 2023) (@kavindi_nethmini_misssrilanka)

---विज्ञापन---

Florinda JOSE- ANGOLA

मिस अंगोला का ताज अपने नाम करने वाली Florinda JOSE विज्ञान से स्नातक हैं। इसके अलावा उन्हें पढ़ना, डांस करना और ड्रम बजाना बेहद पसंद है। इन दिनों Florinda JOSE एक प्राइमरी स्कूल टीचर है। साथ ही उन्होंने क्रिसमस पर अनाथ बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था, जो उनके लिए आज भी बहुत खास है। इसके अलावा वो बेघर लोगों को पानी और सूप बांटने में भी दिलचस्पी रखती हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Florinda José (@miss_world_angola_2022)

---विज्ञापन---

Mariela Fuchs- ARGENTINA

Mariela Fuchs ने एक ऑर्केस्ट्रा, टोका एल वायलिन, ले गुस्टान लॉस डिपोर्टेस कोमो एल वोलिबोल, एल पाडेल वाई कल्टीवेर ला टिएरा का प्रदर्शन किया। वो प्रोफेशनल्स एन सिएनसियास एग्रैरियास, सेंट्रो डी अपोयो ए ला एजुकेशन में डॉसेंटे की तरह काम करती हैं। Mariela का मानना है कि अगर टाइटैनिक को पसंदीदा बनाना है, तो मनोरंजन और संस्कृति के कार्यक्रमों के बारे में पता होना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Miss Mundo Misiones (@missmundomisiones)

---विज्ञापन---

Kristen WRIGHT- AUSTRALIA

बायोमेडिकल साइंस में डिग्री के लिए Kristen Wright अभी पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही वो बाल चिकित्सा स्पीच पैथोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहती हैं। 10 वर्षों से अधिक समय तक राष्ट्रीय जिमनास्ट रहीं Kristen, विक्टोरिया में सबसे कम उम्र की स्कूबा प्रशिक्षक भी बनीं हैं। क्रिस्टन एक प्रकाशित बच्चों की राइटर भी हैं। इसके अलावा उन्हें सर्फिंग, बाइक रेस, वॉक और घुड़सवारी बेहद पसंद हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Kristen Wright (@kristenawright)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पोप ने भी ज‍िसे माना ‘पाप’… उस Miss World के इतिहास के कितने सच जानते हैं आप?

First published on: Feb 29, 2024 07:14 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola