हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'लोगों के सामने टॉपलेस किया, बना रहे थे वीडियो', Miss Universe की 6 कंटेस्टेंट्स ने लगाए आरोप

विज्ञापन
Miss Universe Indonesia Sexual Harassment

Miss Universe Indonesia Sexual Harassment: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया सौंदर्य प्रतियोगिता (Miss Universe Indonesian Beauty Competition) आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 6 कंटेस्टेंट्स ने आयोजकों पर गंभीर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए हैं। इन कंटेस्टेंट्स का आरोप है कि उन्हें बॉडी चेक के नाम पर 20 लोगों के सामने टॉपलेस किया गया। रिपोर्ट्स की माने तो इंडोनेशिया पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच हुए इस ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में शामिल हुईं कंटेस्टेंट्स का कहना है कि आयोजक उनमें से पांच कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग कमरे में ले गए। उन्होंने बताया कि वहां पहले से करीबन 20 लोग मौजूद थे। जहां उनको बॉडी चेक का बहाना देकर अंडरवियर उतारने के लिए कहा गया।

Miss Universe Indonesia

यह भी पढ़ें: क्यों बरसों से अपने पति से दूर रह रही हैं Shweta Bachchan Nanda, कौन हैं और क्या करते हैं Amitabh Bachchan के दामाद

वहां मौजूद लोग बना रहे थे वीडियो – कंटेंस्टेंट्स

कंटेस्टेंट्स का कहना है कि इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग उनके फोटो क्लिक कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंटेस्टेंट्स की वकील मेलिसा एंगग्रेनी (Melissa Anggreni) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘पांचों कंटेस्टेंट्स की टॉपलेस फोटो क्लिक की गई, जबकि प्रतियोगिता के लिए इस तरह की जांच की कोई जरूरत नहीं थी’।

Miss Universe Indonesia

आरोप लगाने वाली कंटेंस्टेंट ने बताई ये बात  

वहीं, यौन उत्पीड़न का आरोप करने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक ने न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि ‘कुछ कंटेस्टेंट्स को अगल ले जाकर अनुचित तरीके से पोज देने के लिए कहा गया था, जिसमें उनके पैर खोलना भी शामिल था’। उन्होंने बताया कि ‘मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे वो लगातार घूर रहे हैं। मैं बेहद कन्फ्यूज और असहज महसूस कर रही थी’।

(https://lapeerhealth.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें