Misha Agrawal Sister Ritu Cryptic Post: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन को 1 महीना हो गया है और उनका परिवार इस गम में डूबता चला जा रहा है। मिश्रा को भूल पाना उनके परिवार के लिए मुमकिन नहीं है, लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है जैसे उनकी बहन ऋतू अग्रवाल कुछ ठीक नहीं हैं। वो ऋतू अग्रवाल जिसने अपनी छोटी बहन मीशा को अपने बच्चे की तरह पाला था, अब वो उसकी मौत से गहरे सदमे में हैं। हर रोज ऋतू अग्रवाल सोशल मीडिया पर बहकी-बहकी बातें करती हुई नजर आ रही हैं। बीते दिन ऋतू अग्रवाल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था।
खुद के निधन की बात कर रहीं इन्फ्लुएंसर की बहन
उन्होंने लिखा था कि वो उस मूड में हैं कि सब कुछ डिलीट करके गायब हो जाएं, वो भी हमेशा के लिए। इतना ही नहीं अब उन्होंने जो कहा है उसके बाद तो बात टेंशन वाली लग रही है। ऋतू अग्रवाल ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वो खुद अपनी डेथ की बातें करती हुई नजर आ रही हैं। उनका पोस्ट देखकर कोई भी यही कहेगा कि बहन के निधन के बाद उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वो तनाव में लग रही हैं।
Ritu Agarwal
ऋतू अग्रवाल का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
ऋतू अग्रवाल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘और जब मौत मुझे ढूंढे, मैं उम्मीद करती हूं कि वो धीरे से कहे, ‘अब आ जाओ, लड़ाई खत्म हो गई’, और प्यार से मेरा हाथ पकड़े, जैसे कोई पुराना दोस्त हो जो समझता हो कि मैं इतनी थकी हुई क्यों हूं।’ अब ऋतू अग्रवाल का ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो जिंदगी से हार मान गई हैं। वो इस उम्मीद में दिख रही हैं कि कब मौत उन्हें गले लगाए और उनका ये दर्द कम हो जाए। हालांकि, ये पोस्ट चिंता पैदा कर रहा है। छोटी बहन की आत्महत्या के बाद बड़ी बहन को इस तरह की बातें करते देखना फैंस का दिल तोड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी Mr Faisu की एंट्री? मेकर्स की कई साल की मेहनत ला सकती है रंग
डिप्रेशन और एंग्जायटी पर लिखा पोस्ट
आपको बता दें, इसके अलावा मीशा अग्रवाल की बड़ी बहन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में ऋतू अग्रवाल डिप्रेशन और एंग्जायटी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने मीशा का क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ये डिप्रेशन इतना मेस्ड अप है… हमें दूसरों के सामने दिखावा करना पड़ता है कि हम ठीक हैं, ये छुपाना पड़ता है कि असल में अंदर क्या चल रहा है… हम सेल्फिश क्यों नहीं हो सकते? हमें सेल्फिश होना चाहिए…।’
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines