Bigg Boss 19 में होगी Mr Faisu की एंट्री? मेकर्स की कई साल की मेहनत ला सकती है रंग

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अब मेकर्स मिस्टर फेसु को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के बाद अब मिस्टर फेसु इस रियलिटी शो का भी हिस्सा बन सकते हैं। सलमान खान के इस शो में मिस्टर फेसु काफी समय से आना चाहते हैं।

Bigg Boss 19 Mr Faisu

'बिग बॉस सीजन 19' के लिए मिस्टर फेसु को अप्रोच किया गया है। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। मेकर्स ने एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स शो में लाने के लिए कमर कस ली है। हर दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं, जो इस शो में नजर आ सकते हैं। वहीं, अब तक का सबसे एक्साइटिंग नाम भी सामने आ गया है, जिसे मेकर्स ने अप्रोच किया है। यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया पर रूल करने वाले मिस्टर फेसु अब सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।

मिस्टर फेसु को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर

आपको बता दें, पिछले कई सालों से मिस्टर फेसु को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। मिस्टर फेसु ने खुद कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें लगातार सलमान खान के शो का ऑफर आ रहा है। हालांकि, वो अपनी मां के कारण इस शो का हिस्सा नहीं बन पाते। दरअसल, मिस्टर फेसु की मां उन्हें इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में भेजने के लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में कई सालों से मन होते हुए भी मिस्टर फेसु ‘बिग बॉस’ में पार्टिसिपेट नहीं कर पा रहे।

‘बिग बॉस 19’ करने में मिस्टर फेसु ने दिखाई दिलचस्पी

वहीं, अब अच्छी खबर ये है कि इस बार भी उन्हें मेकर्स ने इस शो के लिए कंसीडर किया है। इतना ही नहीं इस बार शायद फैंस को मिस्टर फेसु इस रियलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं। अब काफी पॉजिटिव चीजें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मिस्टर फेसु और ‘बिग बॉस सीजन 19’ के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। कहा तो ये भी जा रहा है इस साल इस शो का हिस्सा बनने में उन्होंने दिलचस्पी भी दिखाई है।

मिस्टर फेसु ने ‘बिग बॉस 19’ के लिए भरी हामी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर फेसु ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए हामी भर दी है। उन्होंने फिलहाल शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। मेकर्स के साथ अगली मीटिंग्स में अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मिस्टर फेसु ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एंट्री ले लेंगे। हालांकि,अभी तक मिस्टर फेसु ने इस सीजन में शामिल होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ना ही मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुआ है। दूसरी तरफ रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा को भी इस शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ