सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 24 साल की उम्र में मीशा ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे फैंस और साथी इन्फ्लुएंसर्स सदमे में हैं। उनका आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं।
मीशा का आखिरी वीडियो
मीशा का आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने साथी इन्फ्लुएंसर प्रियांक तिवारी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने मिलकर एक मजेदार वीडियो शूट किया था, जो अब मीशा की यादों में तब्दील हो गया है। मीशा के निधन की खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। दुख की बात ये है कि उनकी मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
प्रियांक तिवारी ने मीशा के साथ शेयर की तस्वीर
मीशा के साथ आखिरी वीडियो शूट करने वाले प्रियांक तिवारी ने भी अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर जाहिर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीशा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं मीशा से कुछ हफ्ते पहले मिला था और इतनी जल्दी उनके जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया है।’
उन्होंने आगे लिखा कि भले ही उन्होंने मीशा के साथ ज्यादा समय नहीं बिताया हो, लेकिन जिस थोड़े वक्त में साथ काम किया, उसमें मीशा की मस्तीभरी और प्यारी शख्सियत का अंदाजा लग गया था।
एंटरटेनिंग कंटेंट के लिए जानी जाती थीं मीशा
मीशा अग्रवाल अपने फनी और एंटरटेनिंग कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स थे, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते थे। उनका जाना सोशल मीडिया की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। मीशा के निधन पर कई अन्य मशहूर इन्फ्लुएंसर्स ने भी गहरा दुख जताया है। सभी ने एक सुर में कहा कि मीशा जैसी एनर्जी और पॉजिटिविटी बहुत कम देखने को मिलती है।
बताया जा रहा है कि मीशा ने अपना आखिरी वीडियो लगभग तीन हफ्ते पहले पोस्ट किया था। उसके बाद से उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों में कोई हलचल नहीं दिखी थी, जो फैंस को अब और भी ज्यादा उदास कर रही है। 24 साल की उम्र में मीशा का यूं अचानक चले जाना सभी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। उनके चाहने वाले उन्हें उनकी हंसती-मुस्कुराती यादों और वीडियोज के जरिए हमेशा याद रखेंगे। भगवान मीशा की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत प्रदान करे।
यह भी पढ़ें: Virat-Anushka ने लंदन को क्यों बनाया ठिकाना? माधुरी दीक्षित के पति ने किया रिवील
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines