Virat-Anushka ने लंदन को क्यों बनाया ठिकाना? माधुरी दीक्षित के पति ने किया रिवील
पिछले काफी समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन में शिफ्ट होने की खबर सामने आ रही है। अब माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
Edited By : Himanshu Soni|Updated: Apr 26, 2025 15:50
Share :
Virat Kohli Anushka Sharma Moved to London
---विज्ञापन---
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन में सेटल होना काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था। फैंस लगातार ये जानने को उत्सुक थे कि आखिर बी-टाउन का ये पावर कपल अचानक विदेश क्यों चला गया। अब इस रहस्य से भी पर्दा उठ चुका है।
क्यों लंदन शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का?
बी-टाउन के सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अनुष्का और विराट साल 2024 से लंदन में रह रहे हैं। जहां अनुष्का का जलवा बॉलीवुड में कायम है, वहीं विराट का बल्ला क्रिकेट के मैदान पर आग उगलता रहा है। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है। लेकिन जब से उन्होंने विदेश में अपना ठिकाना बनाया है, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं।
---विज्ञापन---
हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है कि आखिर अनुष्का और विराट ने देश छोड़ने का फैसला क्यों लिया। मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित के पति और जाने-माने कार्डियक सर्जन डॉ श्रीराम नेने ने अपने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया।
---विज्ञापन---
डॉ. नेने ने किया खुलासा
डॉ. नेने ने बताया कि अनुष्का और विराट की जिंदगी में पब्लिक की लगातार दखलअंदाजी एक बड़ी वजह रही। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कपल अपनी उपलब्धियों का सुकून से जश्न नहीं मना पा रहे थे। हर कदम पर कैमरे और नजरों की निगरानी ने उनकी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्रभावित कर दिया था।
उन्होंने बातचीत में कहा कि लगातार फैंस का ध्यान आकर्षित होना किसी भी सेलेब्रिटी के लिए गर्व की बात है, लेकिन जब ये उनके निजी पलों में दखल देने लगे तो ये एक परेशानी बन जाती है। श्रीराम नेने ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे एक आम डिनर या लंच भी ‘सेल्फी मोमेंट’ में तब्दील हो जाता है।
---विज्ञापन---
बच्चों के चलते लिया फैसला
उन्होंने ये भी जोड़ा कि अनुष्का और विराट अपने बच्चों को एक सामान्य और साधारण जीवन देना चाहते हैं। वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे कैमरों और फैनफेयर के बीच बड़े हों, बल्कि वो चाहते थे कि उनके बच्चों का बचपन सुकून और सहजता में बीते।
इस फैसले के पीछे अनुष्का और विराट की सोच साफ झलकती है कि वो अपनी फैमिली को प्राइवेसी और नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं। वहीं, श्रीराम नेने ने खुद भी माना कि एक सेलेब्रिटी के तौर पर लगातार पब्लिक अटेंशन का सामना करना आसान नहीं होता और ऐसे में लंदन जैसे शहर में रहना एक बेहतर विकल्प बन जाता है।