हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mirzapur The Movie X Review: 'मिर्जापुर द मूवी' ने मचाया 'भौकाल' या पड़ी ठंडी? फिल्म देख ऑडियंस ने सुनाया फैसला

Mirzapur The Movie X Review: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब फिल्म के रिलीज होते ही फैंस का रिएक्शन भी सामने आने लगा है. चलिए जानते हैं फिल्म देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन
(Pic credit- X/AI) 'मिर्जापुर द मूवी' का X रिव्यू

Mirzapur The Movie X Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘कालीन भैया’ और ‘मुन्ना भैया’ का भौकाल थिएटर्स में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ऐलान किया था, तभी से हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा था. फाइनली मेकर्स की मेहनत रंग लाई और फिल्म को सिनेमाघरों में एंट्री मिल चुकी है. अब फिल्म देखने के बाद ऑडियंस अपना रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन ही मिलता दिखाई दे रहा है. चलिए जानते हैं ऑडियंस ने फिल्म देखकर क्या कुछ कहा.

क्या बोली पब्लिक?

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु को ‘मिर्जापुर’ वाले अवतार में थिएटर्स में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे. वहीं अब फिल्म देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मिर्जापुर द मूवी में ड्रामा, रोमांस, एक्शन, जोश और ऑडियंस को लुभाने का बेहतरीन मिक्सचर है. किरदारों का शानदार तालमेल, दिल छू जाने वाली कहानियां और बेहतरीन संगीत बेहतरीन लगा. इस फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का है. कालीन भैया अपनी भौकाली दिखाते नजर आए. क्रेडिट सीन के लिए सीट पर बैठे रहें.’

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाई 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म, JioHotstar पर रिलीज होते ही बनी टॉप ट्रेंडिंग

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मिर्जापुर द मूवी वेब सीरीज से भी ज्यादा दमदार है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के इमोशन्स तक सब चीज बेहतरीन है. कुछ सीन्स ऐसे हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद दमदार है. हर किरदार की एंट्री को ट्विस्ट और शानदार म्यूजिक से सजाया गया है. मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा ने एक बार फिर दिल जीत लिया. रवि किशन ने भी बब्बन यादव का किरदार बखूबी निभाया. इस फिल्म को 4.5 रेटिंग मिलती है.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मिर्जापुर के इंटरवल तक वो सब देखने को मिलता है जो इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाते हैं. डायरेक्टर और लेखक ने अपने काम को बेहतरीन ढंग से किया है. ये फिल्म मजेदार है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म का पहला हाफ ठीक-ठाक है. बैकग्राउंड म्यूजिक और निर्देशन कमाल का है. कुछ गाने अनावश्यक लगे लेकिन कुछ गानों ने दिल जीत लिया. कुछ मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है.’

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मनोरंजन के मामले में मिर्जापुर द मूवी कोई कसर नहीं छोड़ती. पंकज त्रिपाठी की दमदार एक्टिंग और रवि किशन की दमदार एंट्री ने फिल्म में जान फूंक दी. बब्बन यादव के किरदार में रवि किशन कमाल के लगे हैं. इन दोनों ही किरदारों की वजह से फिल्म की कहानी में एनर्जी देखने को मिलती है.’

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान! एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें इस फिल्म से पहले ‘मिर्जापुर’ सीरीज के प्राइम वीडियो पर 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इसके बाद मेकर्स ने तीनों सीजन की कहानी को मिलाकर फिल्म के रूप में पर्दे पर उतारा. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और अभिषेक बनर्जी जैसे पुराने सितारे शामिल हैं. वहीं कुछ नए सितारे भी फिल्म में शामिल हुए हैं. इनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहन जैसे सितारे शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola