सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाई 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म, JioHotstar पर रिलीज होते ही बनी टॉप ट्रेंडिंग

JioHotstar Trending Movie: अगर आप भी वीकेंड पर नई फिल्म देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

JioHotstar Trending Movie
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर 2 घंटे 7 मिनट की फिल्म ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. अगर आप इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख सके तो अब आप इसे जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'माइकल' है. पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की लाइफ पर बनी 'माइकल' ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था. सिनेमाघरों में ये फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 8500 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस हॉलीवुड फिल्म का जलवा भारत में भी उतना ही देखने को मिला था, जितना पूरी दुनिया में दिखा.

विज्ञापन

सिनेमाघरों में छा गई थी फिल्म

सिनेमाघरों में छा गई थी फिल्म3 / 6

वहीं अब 29 अगस्त को इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया. रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. जियोहॉटस्टार पर 'माइकल जैक्सन' की ये बायोग्राफी फिल्म 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. दुनियाभर के साथ-साथ इस फिल्म को भारत में भी ओटीटी पर फैंस बिंज वॉच कर रहे हैं. ये ही वजह है कि ये भारत में जियोहॉटस्टार की टॉप फिल्म बन गई है.

2 भाषाओं में हुई रिलीज

2 भाषाओं में हुई रिलीज4 / 6

'माइकल' ओटीटी पर 2 भाषाओं में रिलीज हुई है. जहां सिनेमाघरों में ऑडियंस इस फिल्म को सिर्फ इंग्लिश में ही देख सकी थी, वहीं अब जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को आप इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं माइकल जैक्सन की लाइफ की कहानी को स्क्रीन पर देखकर फैंस भी काफी खुश हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

'माइकल' फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार को उनके ही भतीजे जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. जाफर ने अपने अंकल की बायोपिक से ही इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. वहीं उनकी एक्टिंग से लेकर उनके डांस तक का हर कोई दीवाना हो गया था. फिल्म में जाफर जैक्सन के साथ-साथ जूलियानो वाल्दी, कोलमैन डोमिंगो, निया लॉन्ग और माइकल टेलर भी मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी6 / 6

माइकल जैक्सन की इस बायोपिक फिल्म में उनकी लाइफ के मुख्य इवेंट्स को दिखाया गया है. फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके स्टार बनने तक की कहानी को दिखाया गया है. लाइव इवेंट के दौरान जब माइकल के साथ एक अनहोनी हो गई थी और उनके बाल आग से जल गए थे, इसे भी फिल्म में दिखाया गया है. इसे आप इस वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन