Mirzapur: The Movie में कौन बना बबलू पंडित, फिल्म में किसने ली Vikrant Massey की जगह?

Who Play Bablu Pandit Role in Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Mirzapur: The Movie

Mirzapur: The Movie. image credit- social media

Who Play Bablu Pandit Role in Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसकी रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में अब अगर आपने भी फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है, तो आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म में बबूल पंडित का किरदार इस बार विक्रांत मैसी नहीं निभा रहे हैं. अब अगर विक्रांत इस रोल में नहीं हैं, तो फिर कौन इसे निभा रहा है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

किसने निभाया बबूल पंडित का रोल?

दरअसल, फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बबूल पंडित का किरदार इस बार जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में जितेंद्र कुमार को बबूल पंडित के रोल में दिखाया गया है. इसका मतलब साफ है कि इस फिल्म में दर्शकों को बबलू का किरदार एक नए अभिनेता के चेहरे के साथ देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘पंचायत’

वहीं, अगर जितेंद्र कुमार की बात करें तो जितेंद्र कुमार को ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘पंचायत’ जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब फैंस उन्हें फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि, फिल्म में विक्रांत मैसी का ना होना फैंस को थोड़ा खल भी रहा है, लेकिन विक्रांत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

विक्रांत मैसी ने क्या कहा?

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ना होने पर विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि काश उनके किरदार को इतनी जल्दी खत्म नहीं किया गया होता और उन्होंने मिर्जापुर के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा था कि काश उन्होंने मुझे मारा न होता. बता दें कि सीरीज में मिर्जापुर के पहले सीजन में ही बबलू पंडित की कहानी खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

गौरतलब है कि साल 2018 में शुरू हुई मिर्जापुर की कहानी के तीन सीजन आ चुके हैं. अब यह फ्रेंचाइजी पहली बार OTT से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है. ‘मिर्जापुर: द मूवी 4’ की बात करें तो इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ