‘धुरंधर’ के उजैर बलोच करने वाले हैं शादी? गर्लफ्रेंड आहाना संग आए नजर, तो उठे सवाल, Danish Pandor ने दिया जवाब

Actor Danish Pandor Marriage Rumours: फिल्म ‘धुरंधर’ के उजैर बलोच की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं. दानिश पंडोर की वेडिंग रूमर्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है.

Danish Pandor, aahana kumra

Danish Pandor, aahana kumra. image credit- social media

Actor Danish Pandor Marriage Rumours: फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. कई बार किसी की अफयेर रूमर्स उड़ जाती हैं, तो कई बार किसी की शादी की अफवाह तूल पकड़ लेती है. इन दिनों ‘धुरंधर’ के उजैर बलोच की पर्सनल लाइफ को लेकर भी ऐसा ही कुछ सुनने को मिल रहा है. इतना ही नहीं बल्कि दानिश पंडोर ने अपनी वेडिंग रूमर्स पर चुप्पी भी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का क्या कहना है?

विज्ञापन

इवेंट में नजर आए दानिश और आहाना

दरअसल, दानिश पंडोर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में गर्लफ्रेंड आहाना कुमरा के साथ उनकी शादी की अटकलें भी लगी. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप गलियारों में दोनों की शादी को लेकर बातें सुनने को मिली. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें दानिश पंडोर और आहाना कुमरा किसी इवेंट में साथ नजर आए.

विज्ञापन

शादी को लेकर किया सवाल

इस मौके पर दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए और इसी दौरान एक पैपराजी ने पूछा दोनों की शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में बात करते हुए पूछा कि गुड न्यूज कब दे रहे हैं? और शादी की खबर कब सुना रहे हैं? पैप्स के इस सवाल के जवाब में कपल ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन काफी देर तक मुस्कुराता रहा.

दानिश ने किया इनकार

हालांकि, थोड़ी देर बाद दानिश ने हाथ से इनकार का इशारा करते हुए पैपराजी को शांत कराया. अब वैसे तो कपल ने इस पर कुछ कहा नहीं है, लेकिन उनकी स्माइल से लगता है कि शायद दोनों जल्दी ही फैंस को गुड न्यूज दे सकते हैं. अब इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा.

विज्ञापन

दानिश पंडोर की फिल्में

वहीं, अगर दानिश पंडोर की बात करें तो दानिश पंडोर ने साल 2025 में फिल्म ‘धुरंधर’ और 2026 में ‘धुरंधर 2’ में अभिनय किया था. इस फिल्म में उन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया था और इस किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. इसके अलावा वो फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी नजर आए, जिसमें उन्होंने अफजल का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ