Mirzapur: The Movie: ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन आ चुके हैं. सीरीज के तीनों ही सीजन को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. अब ये सीरीज बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने को तैयार है. ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस बीच हम आपको इसकी रिलीज डेट से लेकर कास्ट और इसमें सीरीज के अलावा क्या खास होने वाला है? उसके बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
फिल्म की रिलीज डेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो इसकी रिलीज के लिए दर्शकों को ज्यादा तो नहीं लेकिन इंतजार करना होगा. जानकारी है कि इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब भारत का कोई सफल ओटीटी शो एक स्टैंडअलोन फीचर फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आ रहा है.
फिल्म की कास्ट
अब बात करते हैं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट, तो कहा जा रहा है कि फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के लगभग सभी चहेते और ओरिजिनल किरदार वापसी कर रहे हैं. जैसे- कालीन भैया: पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित: अली फजल, मुन्ना भैया: दिव्येंदु. साथ ही रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाएंगे.
सीरीज से क्या होगा अलग?
वहीं, अगर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो कहा जा रहा है कि ओटीटी सीरीज से हटकर इस फिल्म में कई बड़े बदलाव और नई चीजें देखने को मिलेंगी. बता दें कि ये फिल्म सीक्वल या सीजन का कोई हिस्सा नहीं है बल्कि एक बिल्कुल नई ‘अनटोल्ड और स्टैंडअलोन कहानी’ है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
रिलीज में अभी है टाइम
भले ही फैंस और दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या सीरीज की तरह ही फिल्म भी फैंस के दिलों को जीत पाएगी या नहीं. हालांकि, इसका पता इस फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा, जिसके लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- 9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने कर डाली 1400 करोड़ की कमाई
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines