हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘मिर्जापुर द मूवी’ के मेकर्स को मिला कानूनी नोटिस? ‘शूरवीर’ गाने पर मचा बवाल, सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप

‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच मूवी का गाना विवादों में घिर गया है. सिंगर रैपरिया बालम ने फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी को लीगल नोटिस भेज दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने माफी की भी मांग की है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन
‘मिर्जापुर द मूवी’ के मेकर्स को मिला कानूनी नोटिस? (PIC- DISTRIC ( MOVIE POSTER ) / INSTAGRAM)

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर- द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में कोहराम मचा दिया है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं.

बता दें कि इस मूवी ने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म मिर्जापुर द मूवी ने खबर लिखे जाने तक 8.46 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. फिल्म ने 5 दिनों में 118.21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. लेकिन अब यह फिल्म एक गाने को विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: YouTube पर आते ही छाया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज का चला जादू

विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ गाने को लेकर हुआ विवाद

आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ गाने को लेकर एक विवाद शुरू हो गया है. इतना ही नहीं इस गाने को लेकर कानूनी नोटिस भी भेज दिया गया है. दरअसल, बीते दिन यानी सोमवार को गाने के ओरिजिनल क्रिएटर और इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट ने फिल्म के मेकर्स पर इस गाने को बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और कानूनी नोटिस भी भेजा दिया है.

यह भी पढ़ें: रवि किशन ने मौके पर मारा चौका! वायरल ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ मीम पर बनाया गाना, जानें कब होगा रिलीज?

विज्ञापन

रैपरिया बालम ने मेकर्स को भेजा नोटीस

मिर्जापुर द मूवी में दिखाया गया गाना ‘शूरवीर’ गाने के ओरिजिनल क्रिएटर रैपरिया बालम ने स्क्रीन बात करते हुए कहा कि फिल्म मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स पर आरोप लगाया है. उन्होंने साफ किया है कि फिल्म में दिखाया गया गाना उनकी परमिशन के बिना इस्तेमाल किया गया है. वहीं ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने सिंगर रैपरिया बालम के आरोपों को खारिज कर दिया है.

बता दें बालम ने यह भी आपत्ति जताई थी कि उन्होंने जिस गाने में महाराणा प्रताप की शूरवीरता के साथ दिखाया था, वहीं फिल्म में विलेन के महिमामंडन के लिए यूज किया गया है. रैपरिया ने आगे यह भी बताया कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है. इस लीगल नोटीस में मिर्जापुर द मूवी से  ‘शूरवीर गाना हटाए और इसके बाद माफी भी मांगे. आपको बता दें कि अभी तक इस मूवी को लेकर मूवी के मेकर्स को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola