Mirzapur 3 में Lust Stories एक्टर ने बताई 'तमन्ना', पहले दोनों सीजन में फेमस चेहरे का कत्ल

Vijay Verma In Mirzapur 3: मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार सीरीज में विजय वर्मा भी नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने अपने किरदार पर बात की।

Vijay Verma In Mirzapur 3

Vijay Verma In Mirzapur 3

Vijay Verma In Mirzapur 3: जो आया है, वो जाएगा लेकिन मर्जी हमारी होगी… जी हां, मिर्जापुर के भौकाल पर बनी अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की तीसरा सीजन लौट रहा है। नया सीजन 5 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसे देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बार वेब सीरीज में एक्टर विजय वर्मा भी दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार पर बात की। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में उनकी एंट्री कुर्सी हथियाने के लिए नहीं बल्कि कुर्सी को तोड़ने के लिए हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीसरे सीजन में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

कुर्सी तोड़ना चाहते हैं एक्टर

ANI से बातचीत में विजय वर्मा ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बात की। तीसरे सीजन में इस बार उनका भी अहम किरदार होने वाला है। दरअसल, कालीन भइया और गुड्डू पंडित के बीच मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर होने वाली इस लड़ाई में विजय वर्मा भी एंट्री लेने वाले हैं। ऐसे में जब एक्टर से पूछा गया कि उनका किरदार क्या होगा?

अपने किरदार पर बात करते हुए विजय वर्मा ने कहा, ‘मेरा कुर्सी से कोई लेना-देना नहीं। मैं सीवान में कार को चुराकर बेचने का काम करता था। लेकिन एक औरत की वजह से सब कुछ बदल गया।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं मिर्जापुर की कुसी छीनना नहीं चाहता, बल्कि उसे तोड़ना चाहता हूं।’ हालांकि एक्टर ने अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है।

मुन्ना भइया की होगी एंट्री?

मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन में कालीन भइया के सुपुत्र मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा ने काफी अहम किरदार निभाया था। वहीं जब तीसरे सीजन में उनकी एंट्री को लेकर विजय वर्मा से सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये शो का फॉर्मेट है। पहले सीजन में अहम किरदार की मौत दिखाई गई थी। दूसरे सीजन में भी यही दिखाया गया। मुझे लगता है कि यही सीरीज की विशेषता और ताकत है।’

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

बता दें कि एक्टर विजय वर्मा ओटीटी पर डार्लिंग्स, दहाड़ और लस्ट स्टोरी समेत कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अब ‘मिर्जापुर 3’ में उन्हें देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो चर्चाहै कि वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि मिर्जापुर के तीसरे सीजन से मुन्ना भइया गायब दिखे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरे सीजन में मेकर्स सरप्राइज देते हुए उनकी एंट्री करा सकते हैं। फिलहाल जो भी होगा इसका पता 5 जुलाई को पता चल पाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ