Bigg Boss OTT 3 का मास्क मैन कौन? बार-बार दिखेगा शो में, अनिल कपूर होंगे हैरान!

Bigg Boss OTT 3 Mask Man: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन जियो सिनेमा पर शुरू हो चुका है। शो में मास्क मैन की एंट्री पर चर्चा है कि वो शो में सीक्रेट कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है वो।

Bigg Boss OTT 3 (1)

Mask Man In Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Mask Man: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हो रहे शो में इस बार सेलेब्स से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स की एंट्री हुई है। हालांकि सेलेब्स से ज्यादा एक चेहरा और है, जो चर्चा में बना हुआ है। अगर आपने बिग बॉस का प्रीमियर देखा है तो आपका ध्यान भी उस मास्क मैन पर पड़ा होगा जिसने एंट्री ली तो होस्ट अनिल कपूर भी हैरान रह गए। ये मास्क मैन शो में एंट्री ले चुका है। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये मास्क मैन कौन है, जिसे शो में सीक्रेट कंटेस्टेंट के तौर पर लाया जा रहा है।

अनिल कपूर का डुप्लीकेट

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम जॉन एफर है, जो दिखने में हूबहू अनिल कपूर की तरह लगते हैं। शो में शामिल होने की पुष्टि खुद जॉन एफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। दरअसल, शो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि ‘जॉन एफर ने बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री कर ली है।’ इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए जॉन एफर ने कहा, ‘हां, आई लव इंडिया।’

शो में दिखेंगे दो अनिल कपूर?

बता दें कि जॉन एफर की दो साल पहले कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो गए थे। दरअसल, जॉन को देखने में बिल्कुल अनिल कपूर की तरह लगते हैं। अगर बिग बॉस में उनकी एंट्री होती है तो दर्शकों को एक ही शो में दो-दो अनिल कपूर देखने को मिलेंगे।

जॉन एफर की होगी खास एंट्री

पहले जॉन एफर को लेकर खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी एंट्री सीक्रेट कंटेस्टेंट के तौर पर कराई जाएगी। हालांकि शो के प्रीमियर पर ये जिम्मेदारी कंटेस्टेंट सना सुल्ताना को दी गई है। बिग बॉस ने सना को ये खास पावर देते हुए कहा है कि उन्हें घर से बाहर की सारी जानकारी मिलती रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जॉन एफर शो में क्या खास करने वाला है।

2022 में पहली बार आए चर्चा में

बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एंट्री लेने वाले जॉन एफर पेशे से बॉडीबिल्डर हैं। इसके अलावा वो जिम इंस्ट्रक्टर और डाइट कोच भी रह चुके हैं। साल 2022 में जॉन ने अनिल कपूर की फोटो के साथ अपना एक कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया था। उस वक्त पहली बार जॉन काफी चर्चा में आए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ