Mirzapur Season 3 का टीजर रिलीज, गर्दा कटेगा- पर्दा उठेगा; कब होगा घमासान?

Mirzapur Season 3 Teaser Release: ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का टीजर वीडियो अब जारी हो गया है। सोशल मीडिया पर ये टीजर आते ही धमाल मच गया है। फैंस अब तक रिलीज डेट पूछ-पूछकर परेशान थे, लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ तोहफे में टीजर वीडियो भी दे दिया है।

Mirzapur Season 3 Teaser Release

Mirzapur Season 3 Teaser Release

विज्ञापन

Mirzapur Season 3 Teaser Release: प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ (Mirzapur Season 3) का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फैंस में खुशी ही लहर दौड़ गई है। आज का दिन ‘मिर्जापुर’ फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि अब सिर्फ सीरीज की रिलीज डेट रिवील नहीं हुई है बल्कि टीजर वीडियो भी सामने आ गया है। अब तक मेकर्स फैंस के साथ खेल-खेल रहे थे और रिलीज डेट को लेकर लगातार सस्पेंस बना रखा था। लेकिन अब एक पोस्टर जारी कर ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है।

कब आएगा ‘मिर्जापुर सीजन 3’?

बता दें, इस बार जंगल में भौकाल मचाने के लिए मिर्जापुर वासी 5 जुलाई को आएंगे। प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को ‘मिर्जापुर सीजन 3’ स्ट्रीम हो जाएगा। तो इस तारीख को आप नोट कर लीजिए, कहीं भूल गए तो बवाल हो जाएगा। इसके अलावा जो टीजर वीडियो रिलीज किया गया है उसमें ये सीजन कितना धुआंदार और इंटेंस होने वाला है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। टीजर इतना दमदार है तो ट्रेलर आएगा तो क्या ही धमाका होगा और जब ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज होगी तब फैंस क्या करेंगे ये तो आप खुद ही सोच लीजिए।

Advertisment

मिर्जापुर 3 का टीजर रिलीज

बाउजी भले ही इस बार ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में दिखाई नहीं देने वाले हैं लेकिन उनकी दमदार आवाज टीजर वीडियो से सुनी जा सकती है। इस बार कौन- किसे पंजा मारेगा और कौन किसे काटेगा? ये टीजर में दिखाई दे रहा है। गुड्डू भैया इस बार असली बाहुबली बनकर धूम मचाएंगे। त्रिपाठी चौक अब त्रिपाठी चौक नहीं रहेगा क्योंकि अब वहां के किंग गुड्डू पंडित होंगे। वहीं गोलू का टशन भी पहले से बढ़ने वाला है। उनकी लड़ाई मुन्ना भैया की पत्नी से होगी।

विज्ञापन

जंगल में मचेगा भौकाल

असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब कालीन भैया की पत्नी यानी बीना भाभी पति को छोड़, उनके दुश्मन से हाथ मिलाएंगी। वहीं, इस बार कुछ पुराने खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। इस बार खून खराबा, मार-काट और गुंडागर्दी बढ़ने वाली है। हर चीज आपको एक्सट्रीम में देखने को मिलेगी। तो टीजर और ये सीजन देखने से पहले अपना दिल और दिमाग दोनों मजबूत कर लीजिए क्योंकि इस बार बात होगी जंगल के भौकाल की।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ