Mirzapur 3 की कहानी हो गई लीक, डिंपी- रॉबिन पर होगा ट्विस्ट लाने का जिम्मा

Mirzapur Season 3 Story Leak: ‘मिर्जापुर सीजन 3’ रिलीज होने से पहले ही इसकी स्टोरी लीक हो गई है। इस बार कहानी में क्या होने वाला है? ये अगर आप 5 जुलाई से पहले जानना चाहते हैं तो ये खबर पढ़ना जरूरी है। आपको पता चल जाएगा कि इस बार स्टोरी में क्या ट्विस्ट आएगा।

Mirzapur Season 3 Story Leak

Mirzapur Season 3 Story Leak

Mirzapur Season 3 Story Leak: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ (Mirzapur Sesaon 3) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। बीते दिन ‘मिर्जापुर 3’ का टीजर रिलीज हुआ है। वहीं, अब लोगों को इसके ट्रेलर का इंतजार है। लेकिन तब क्या होगा जब हम आपको इस सीरीज की रिलीज से पहले, यहां तक कि इसका ट्रेलर सामने आने से भी पहले… ‘मिर्जापुर 3’ की कहानी बता दें? दरअसल, अब खबर आई है कि ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की रिलीज से पहले ही इसकी स्टोरी लीक हो गई है।

क्या है ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की कहानी?

तो 5 जुलाई का इंतजार क्यों करना? अभी से जान लेते हैं कि आखिर इस बार कहानी में क्या ट्विस्ट आने वाला है। अब तक कहानी में गुड्डू भैया और मुन्ना भैया का टशन देखने को मिला। साथ ही कालीन भैया पर भी पूरा फोकस रहा। इनके अलावा बीना भाभी और बाउजी का रिश्ता और गोलू का बदला भी लोगों को पसंद आया। लेकिन इस बार डिंपी और रॉबिन सारी लाइमलाइट लूट सकते हैं। कहा जा रहा है कि गुड्डू भैया की बहन यानी डिंपी और उसका आशिक रॉबिन की प्रेम कहानी ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी।

डिंपी- रॉबिन का रोमांस लाएगा मिर्जापुर में भौकाल

इन दोनों के रोमांस के साथ ही कहानी में रोमांच आएगा। सीजन 2 से ही इन दोनों के बीच प्यार की आग लगी हुई है। गुड्डू भैया अपनी बहन डिंपी को बचाने के लिए रॉबिन को धमकी तक देते हैं लेकिन वो मानती ही नहीं। वहीं, इस सीजन में इनका प्यार और गहराता नजर आएगा। इस बारे में बात करते हुए खुद एक्ट्रेस हर्षिता गौर (डिंपी) ने इस लव स्टोरी को गंदे कीचड़ में खिलते हुए खूबसूरत कमल से कम्पेयर किया है। साथ ही ये भी हिंट दिया है कि डिंपी और रॉबिन की लव स्टोरी मिर्जापुर के इस सीजन में तूफान लेकर आएगी।

कालीन भैया का बदला मचाएगा भूचाल

इसके अलावा कालीन भैया भी बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनकी वजह से बार-बार ट्विस्ट आएंगे जो दर्शकों को न सिर्फ बांधकर रखेंगे बल्कि हैरान भी कर दंगे। 10 एपिसोड की ये कहानी पहले से भी ज्यादा रोचक और डार्क होने वाली है। इस बार प्यार, रोमांस, धोखा, बदला, ड्रामा और एक्शन के साथ न जाने क्या कुछ देखने को मिलने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ