Panchayat की अम्मा जी क्यों कभी नहीं बनीं दुल्हन? 35 की उम्र में कैसे खो दिए सारे दांत?

Panchayat 3 Fame Amma Ji: ‘पंचायत 3’ की अम्मा जी आज घर-घर में मशहूर हो गई हैं। उनकी एक्टिंग के जलवे सभी ने देखे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने इतना फेम मिलने के बाद अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है और रिवील किया है कि आखिर उन्होंने कभी भी शादी क्यों नहीं रचाई।

Panchayat 3 Fame Amma Ji

Panchayat 3 Fame Amma Ji

Panchayat 3 Fame Amma Ji: ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) में इस बार अम्मा जी छाई हुई हैं। अम्मा जी ने तो अपनी एक्टिंग से सारी लाइमलाइट लूट ली और बाकी सभी किरदारों से वो आगे निकल आईं। अम्मा जी को तो सभी पसंद कर रहे हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता होगा। अम्मा जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम आभा शर्मा है और अब उनकी उम्र 75 साल है। अपने हालिया इंटरव्यू में आभा शर्मा ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं और ये भी बताया है कि उन्होंने जिंदगी में कभी शादी क्यों नहीं की।

मां की वजह से 50 साल रहीं एक्टिंग से दूर

सबसे पहले तो आपको बता दें, ‘पंचायत 3’ की अम्मा जी ने 54 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की है। हालांकि, बचपन में ही उन्होंने एक्टिंग का सपना देख लिया था। लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि आभा एक्टिंग करें। दरअसल, उनकी फैमिली पढ़ी-लिखी तो थी लेकिन पुराने खयालात वाली थी। ऐसे में उन्हें इस प्रोफेशन में आने की इजाजत नहीं मिली और आभा अपनी मां का दिल दुखाकर एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अपना ये सपना कहीं पीछे छोड़ दिया, लेकिन जब उनकी मां का निधन हुआ तो आभा ने अपने सपने को एक और मौका दिया।

कभी नहीं कर पाईं शादी

आभा ने रिवील किया कि पिता की मौत के बाद वो बस अपनी मां का ख्याल रखती रहीं और उन्होंने इसलिए शादी भी नहीं की। एक्ट्रेस आज तक कुंवारी हैं। वहीं, इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी में और भी कई मुश्किलों का सामना किया है। क्या आप जानते हैं आभा शर्मा ने महज 35 साल की उम्र में अपने सारे दांत खो दिए थे। दरअसल, उन्हें मसूड़ों में इन्फेक्शन हो गया था और इसी वजह से उनके सारे दांत गिर गए थे। इसके अलावा उन्हें 45 साल की उम्र में एक भयानक बीमारी ने जकड़ लिए था।

भयानक बीमारी का किया सामना

45 साल की आभा को ऐसी बीमारी हुई थी जिसमें उनके अंग कांपने लगे थे। लेकिन इसके बाद भी आभा ने कभी हार नहीं मानी। उनके सामने हजार मुश्किलें आईं लेकिन हर बार उन्होंने खुद को इन मुसीबतें से बाहर निकाला और अब वो एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं। आज ‘पंचायत’ में उन्हें देख हर किसी ने आभा शर्मा की तारीफ की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ