हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mirzapur 3 में छोटे से सीन से दिल लूट गया 'रहीम', नेताओं को लगा शॉक, गोलू भी गई चौंक

Mirzapur 3: इन दिनों ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन चर्चा में बना हुआ है। भले ही सीरीज लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन सीरीज का एक सीन लोगों का दिल छू रहा है।

विज्ञापन
Mirzapur 3, Pallav Singh

Mirzapur 3: हाल ही में ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। अब भई इतने लंबे इंतजार के बाद इस सीरीज का तीसरा सीजन आया है, तो जाहिर-सी बात है कि इसके लिए लोगों में एक्साइटमेंट का लेवल सातवें आसमान पर होगा। जी हां, भले ही सीरीज का तीसरा सीजन लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन इस टाइम ‘मिर्जापुर 3’ की एक सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं सीरीज के कवि राज वाले सीन की। इस सीन को देखने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इसे निभाने वाला शख्स कौन हैं? तो आइए आपको बताते हैं…

‘मिर्जापुर 3’ के किस सीन ने लूटी लाइमलाइट?

दरअसल, इस टाइम सोशल मीडिया पर सीरीज के जिस सीन की चर्चा हो रही है वो है रहीम का कविता सुनाने वाला सीन। जी हां, मिर्जापुर 3 के इस सीन में रहीम नाम के एक कवि अपने कविताओं से लोगों को दिल जीतने में कामयाब रहे। साथ ही उनकी शायरी भी इस टाइम चर्चा में हैं। इस सीन की खास बात ये है कि रहीम अपनी कविता और शायरी से ना सिर्फ लोगों को हंसाने का काम करते हैं बल्कि पंगा भी लेते हैं। इसके साथ ही सीरीज का ये सीन कहानी को बदलने का भी काम करता नजर आ रहा है।

कौन हैं इसे निभाने वाले एक्टर?

मिर्जापुर के इस सीन को निभाने वाले एक्टर की अगर बात करें तो इसको पल्लव सिंह ने निभाया है। पल्लव की अगर बात करें तो मिर्जापुर के रहीम थिएटर के एक कलाकार हैं। इन दिनों एक्टर मिर्जापुर 3 में अपनी शायरी के लिए बहुत चर्चा में हैं। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है और वो पूरी लाइमलाइट चुरा रहे हैं। पल्लव के काम की अगर बात करें तो ना सिर्फ मिर्जापुर बल्कि उन्होंने माई और ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड में भी अपना जलवा दिखाया है। हालांकि अभी पल्लव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

रहीम के सीन पर क्या है यूजर्स की राय?

मिर्जापुर 3 में पल्लव के द्वारा निभाए गए सीन की अगर बात करें तो वो जनता को बेहद पसंद आ रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये बंदा बड़ा खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सच उगल देने वाला कवि सम्मेलन। तीसरे यूजर ने लिखा कि पब्लिक को बहुत मजा आ रहा है। एक और यूजर ने कहा कि बहुत मजेदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रहीम के वीडियो पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan की मौत नहीं, कुछ और था असली मकसद, फायरिंग केस की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola