Mirzapur 3 Most Dangerous Scene: ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ 5 जुलाई को रिलीज हुई है और अभी तक इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। वैसे तो जिसने भी अब तक ‘मिर्जापुर 3’ देखी है वो ज्यादा इम्प्रेस नजर नहीं आया। बाकी सीजन के मुकाबले ये सीजन फीका रह गया। इस बार कहानी और किरदारों में वो बात नहीं दिखी जो ‘मिर्जापुर’ से एक्सपेक्ट की जाती है। यानी ये भी कहा जा सकता है कि इतने सारे बाहुबलियों के होने के बावजूद मिर्जापुर से भौकाल गायब था। लेकिन आपकी ये शिकायत एक सीन ने मिटा दी।
‘मिर्जापुर सीजन 3’ में वायलेंस हुआ आउट ऑफ कंट्रोल
‘मिर्जापुर सीजन 3’ अगर आपने देख ली तो आप समझ जाएंगे लेकिन अगर आपने अभी तक ये सीजन नहीं देखा तो बता दें, आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। इस बार वैसे तो कहानी काफी स्लो रही लेकिन वायलेंस काफी ज्यादा बढ़ गया। कुछ सीन तो ऐसे हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और आपकी आत्मा झकझोर देंगे। इस बार कुछ सीन देखकर कहा जा सकता है कि इंडियन वेब सीरीज में इससे खौफनाक अब तक कुछ नहीं हुआ।
दिल दहला देगा एपिसोड नंबर 8
शांति समझौते के दौरान जब गुड्डू पंडित ने शरद शुक्ला को तोहफा दिया था तब वो सीन किसी ने भी इमेजिन नहीं किया था। तोहफा खोलते ही कटा हुआ सिर देखकर सभी चौंक गए। साथ ही जब गोलू को छोटे ने टॉर्चर किया वो सीन भी दिल दहला देने वाला था। छोटे त्यागी ने अपने हाथ से गोलू की कमर पर जिस तरह से प्रेस किया और गोली का घाव और गहरा हो गया वो देखकर आपका भी उल्टी करने का मन करेगा। लेकिन ये सब तो बस शुरुआत है। असली बाहुबली सीन तो एपिसोड नंबर 8 में देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Sonakshi से अभी भी खफा हैं भाई Luv Sinha? एक तस्वीर ने खोला राज
रोबिन का कत्ल देख कांप जाएगी रूह
‘मिर्जापुर 3’ का वो सीन जिसे देखने से पहले आपको अपना दिल मजबूत करने की जरूरत है वो है रोबिन का मर्डर। जिस बेरहमी से गुड्डू भैया ने रोबिन को मारा है वो देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। गुस्से में गुड्डू भैया इतने पागल हो गए कि अपनी उंगलियां उन्होंने रोबिन की आंख में डाल दी और उसे तब तक दबाया जब तक उसकी आंखें नहीं फुट गईं और इस दौरान उनका फाॅर्स इतना ज्यादा था कि टेबल तक टूट गया। ये सीन देखकर आप भी कांप उठेंगे और हो सकता है कि कुछ दिन आपको रात में नींद भी न आए।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines