---विज्ञापन---

Sonakshi से अभी भी खफा हैं भाई Luv Sinha? एक तस्वीर ने खोला राज

Luv Sinha Latest Post: लव सिन्हा का लेटेस्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर एक बार फिर अफवाहों को हवा दे रहा है। अब लव ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद ऐसा लग रहा है जैसे सोनाक्षी के साथ उनका रिश्ता अभी तक ठीक नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

Luv Sinha Latest Post: सिन्हा परिवार काफी समय से लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोनाक्षी की शादी के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ पर कंट्रोवर्सी चल रही है। एक्ट्रेस की मुस्लिम लड़के से शादी पर उनके परिवार ने नाराजगी जताई थी। मां-बाप तो सोनाक्षी के खातिर ये शादी खुशी-खुशी करवाने पर राजी हो गए लेकिन एक्ट्रेस के बड़े भाई की नाराजगी लगता है अभी तक बरकरार है। अब ऐसा क्यों कहा जा रहा? दरअसल, सोशल मीडिया पर अब इस बात का एक नया हिंट मिला है।

लव के पोस्ट का सोनाक्षी से क्या है कनेक्शन?

कुछ देर पहले ही लव सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। लव ने ये पोस्ट अपनी फैमिली के लिए शेयर किया है। बता दें, आज एक्टर शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर लव सिन्हा ने अपने पेरेंट्स पर प्यार लुटाया है, लेकिन इस पोस्ट का सोनाक्षी से क्या कनेक्शन? अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है तो पोस्ट देखने के बाद आपको इसका जवाब खुद ही मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

फोटो से उड़ी अफवाह

हुआ ये कि अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लव ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें लव और कुश अपने माता-पिता के साथ पोज कर रहे हैं। चारों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है और ये फैमिली फोटो बेहद खूबसूरत लग रही है। बस इसमें एक कमी है जो आपको भी खल सकती है। दरअसल, इस फैमिली फोटो में एक फैमिली मेंबर मिसिंग है। लव ने अपने मम्मी-पापा को विश करने के लिए वो तस्वीर चुनी है जिसमें उनका भाई तो नजर आ रहा है लेकिन वो बहन नजर नहीं आ रही जिसके साथ उनका कथित विवाद चल रहा है।

Luv Sinha Latest Post

लव सिन्हा की फैमिली फोटो में बहन गायब

यह भी पढ़ें: Mirzapur में मर गए एक के बाद एक किरदार, फैंस क्यों देखेंगे सीजन 4?

---विज्ञापन---

विश करते हुए क्या बोले लव सिन्हा?

इतना ही नहीं उनका कैप्शन और भी ज्यादा इस ओर इशारा कर रहा है कि उनके और सोनाक्षी के बीच का तनाव खत्म नहीं हुआ। लव ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे अमेजिंग पेरेंट्स को हैप्पी एनिवर्सरी। हम आपके बच्चे बनकर बेहद ब्लेस्ड हैं और जो भी मोमेंट हमने आपके साथ बिताए हैं उसके लिए हम ग्रेटफुल हैं।’

First published on: Jul 09, 2024 04:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola