Who is Rati Shankar Tripathi: मच अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में रति शंकर त्रिपाठी एक बार फिर अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि रति के किरदार का स्क्रीन टाइम कुछ खास नहीं है लेकिन अपने छोटे से रोल में भी उन्होंने काफी लोगों को इंप्रेस किया है।
रति शंकर त्रिपाठी, जिन्हें हम प्यार से ‘रति जी’ कहते हैं, एक फेमस और प्रतिभाशाली एक्टर हैं जो अपने शानदार काम से दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके अब तक के करियर और निजी लाइफ बेहद प्रेरणादायक है। चलिए इस रिपोर्ट में बात करते हैं उनके अब तक सफर के बारे में।
साधारण परिवार में जन्मे रति शंकर
रति जी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी मेहनत, संघर्ष और अद्वितीय अभिनय कला ने उन्हें अपने फिल्मी करियर में आगे बढ़ने का मौका दिया। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत वाराणसी के नगरी नाटक मण्डली के रंगमंच से की थी। उनकी अभिनय शैली और पर्सेनेलिटी उन्हें बाकी एक्टर्स से काफी अलग बनाती है। उन्होंने अब तक कईं बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। ‘मिर्जापुर 3’ में रति शंकर वकील के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। रति जी ने इस किरदार को इतने रियलिस्टिक ढंग से पेश किया है कि ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी उनको सराहा है।
महंत परिवार के सदस्य भी हैं रति शंकर
प्रसिद्ध रंगकर्मी और वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत परिवार के सदस्य डाक्टर रति शंकर त्रिपाठी पुस्तैनी मकान आज भी मंदिर परिसर के सरस्वती फाटक के प्वाइंट पर हैं। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत वाराणसी के नगरी नाटक मण्डली के रंगमंच से की थी।
पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में रहे
रति शंकर त्रिपाठी ने साल 2017 में अपने से आधी उम्र की युवती से शादी कर ली थी। उस समय रति काफी सुर्खियों में आ गए थे। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद काफी बवाल मच गया था। रति ने कभी शादी ना करने की बात कही थी लेकिन प्यार तो आखिर प्यार है, कभी भी, कहीं भी, किसी से भी हो सकता है। हालांकि शादी करने के बाद रति जी का कहना था कि शादी करने के पीछे का कारण कुछ और ही है।
Who is Rati Shankar Tripathi
यह भी पढें: Elvish Yadav को ED ने भेजा नया समन, सांप के जहर वाली पार्टी मामले में देंगे जवाब
रति शंकर त्रिपाठी का फिल्मी करियर
रति शंकर त्रिपाठी एक इंडियन फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जो मुख्य रूप से भारतीय सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए जानें जाते हैं। रति ने साल साल 2012 में आयी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर, 2017 में आयी जॉली एल एल बी 2 और साल 2019 में आई फिल्म सुपर 30 जैसी फिल्मों में अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है।
यह भी पढ़ें: ‘Mirzapur 3’ की सलोनी भाभी कौन हैं? रातों रात बन गई नेशनल क्रश, कभी थीं टीवी की फेवरेट बहू
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines