Vijay Varma on Dating Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का प्रमोशन कर रहे हैं। 2016 में आई अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म ‘पिंक’ से विजय ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर विजय वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है। उन्हें उनके शानदार अभिनय की वजह से काफी पसंद किया जाता है।
विजय वर्मा अपनी फिल्मों के अलावा रिलेशनशिप्स को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। उनका नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। अब हाल ही में विजय ने तमन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप पर बड़ा बयान दिया है। ‘मिर्जापुर 3’ के एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलासा किया है। क्या कुछ कहा है विजय ने चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
लोगों को है गहरी दिलचस्पी- विजय
विजय वर्मा ने अपने इंटरव्यू में तमन्ना के साथ रिलेशनशिप पर अपना रिएक्शन दिया। विजय वर्मा ने कहा कि लोग उनके और तमन्ना के रिश्ते में काफी दिलचस्पी लेते हैं जो कि उनके लिए काफी हैरान करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि ये जानकर मुझे बहुत बड़ा झटका लगा कि कैसे लोग उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि शुरू में तो मुझे ऐसा लगता था कि लोग मेरी फिल्म रिलीज होने से ज्यादा दिलचस्पी तमन्ना के साथ मेरे रिश्ते को लेकर दिखाते हैं। विजय ने कहा कि अब तो वो दोनों ही इस बात का काफी आनंद लेते हैं कि लोगों को उनके बारे में जानना काफी अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की हल्दी में Salman Khan की घड़ी पर टिकी निगाहें, कीमत सुन लगेगा झटका!
तमन्ना के साथ कैसे हुई थी पहली मुलाकात?
इसी इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी विजय ने याद किया। उन्होंने कहा कि हम ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर ही पहली बार एक दूसरे से मिले थे। इस दौरान हम एक दूसरे के साथ काफी प्रोफेशनल थे। हालांकि शूट खत्म होने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों पहली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग के 20-25 दिनों बाद डेट पर गए थे।
विजय ने की तमन्ना भाटिया की तारीफ
विजय ने उस समय को याद करते हुए कहा कि तमन्ना भाटिया की तमिल और तेलुगू में काफी अच्छी पकड़ है। वो एक शानदार एक्टर है जो कि पर्दे पर अपने किरदार को बहुत खूबसूरती से दर्शाती हैं।
‘मिर्जापुर 3’ में दिल जीत रहे विजय वर्मा
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा फिलहाल ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में दिखाई दे रहे हैं। ये सीरीज पहले से ही काफी लोकप्रिय है। फैंस इसके नए सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विजय के काम को इस सीरीज में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले सीजन 2 में भी विजय ने अपने किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विजय वर्मा के अलावा इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल उम्दा एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढें: Elvish Yadav को ED ने भेजा नया समन, सांप के जहर वाली पार्टी मामले में देंगे जवाब
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
38 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines