Mirzapur 3: लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर 3‘ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। भले ही ये सीजन लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया हो लेकिन OTT प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज टॉप पर ट्रेंड कर रही है। खैर मिर्जापुर के हर सीजन में कोई न कोई पॉपुलर चेहरा रहा है, जिसे शो में मार दिया गया। मिर्जापुर की बात करें तो पहले ही सीजन में विक्रांत मैसी को आखिरी में मार दिया गया था जबकि दूसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा की मौत दिखाई गई थी। अब तीसरे सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। आज हम आपको 5 किरदारों के बारे में बताएंगे जिनका काम तीसरे सीजन में ही खत्म हो चुका है। यानी अगले सीजन में ये नजर नहीं आएंगे।
Anjum Sharma
शरद शुक्ला का किरदार निभा चुके एक्टर अंजुम शर्मा का मिर्जापुर में काफी अहम किरदार रहा है। तीसरे सीजन की बात करें तो इसमें शरद कुमार और गुड्डू पंडित के बीच ही मिर्जापुर की गद्दी को लेकर असली लड़ाई देखने को मिली है। हालांकि फैंस का दिल उस वक्त टूट गया जब आखिरी में शरद शुक्ला की मौत दिखा दी गई। बता दें कि 10वें एपिसोड में कालीन भइया ने शरद शुक्ला को गोली मार दी थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से लवकेश कटारिया हुए बेघर! बचाने के लिए रखी शर्त, 4 को देने होंगे इम्तिहान
Shahnawaz Pradhan
मिर्जापुर में पुलिस परशुराम गुप्ता का किरदार निभाते नजर आए एक्टर शहनवाज प्रधान भी मिर्जापुर के अगले सीजन में दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि इस सीरीज में उन्होंने गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) के पिता का किरदार निभाया था। वहीं मिर्जापुर 3 में गोलू के मौत की झूठी खबर सुनने के बाद परशुराम गुप्ता ने खुद को गोली मार ली थी।
Anil George
मिर्जापुर के तीनों सीजन में रऊफ लाला का किरदार निभाते आए एक्टर अनिल जॉर्ज का किरदार भी तीसरे सीजन तक ही सीमित रहा है। वो अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे। बता दें कि मिर्जापुर 3 में कविताकार रहीम ने जेल के अंदर ही रऊफ लाला की हत्या कर दी थी।
Priyanshu Painyuli
एक्टर प्रियांशु पैन्यूली ने मिर्जापुर में रॉबिन का किरदार निभाया था। उनका किरदार लोगों ने काफी पसंद भी किया। हालांकि मिर्जापुर 3 में उनके किरदार की भी छुट्टी कर दी गई है। बता दें कि खुद गुड्डू पंडित ने रॉबिन को मौत के घाट उतार दिया है। जाहिर है कि तीसरे सीजन में रॉबिन और गुड्डू पंडित की बहन डिंपी के बीच लव स्टोरी देखने को मिली थी।
Ayaz Khan
एक्टर अयाज खान ने मिर्जापुर सीजन 3 में मुनव्वर नियाजी का किरदार निभाया था। इस सीजन में उनकी नई एंट्री दिखाई गई थी और इसी सीजन में उन्हें मौत के घाट भी उतार दिया गया। यानी अब अगले सीजन में मुनव्वर नियाजी नजर नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines