Kangana Ranaut की Emergency रियल से कितनी अलग? मंथन 2025 में Nitin Gadkari ने बताया

Nitin Gadkari on Kangana Ranaut Emergency: 17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर्दे पर रिलीज हो रही है। वहीं न्यूज 24 के इवेंट मंथन 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म को लेकर बात की।

Nitin Gadkari on Kangana Ranaut Emergency

Nitin Gadkari on Kangana Ranaut Emergency

Nitin Gadkari on Kangana Ranaut Emergency: कंगना की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के लिए रखी थी, जहां उन्होंने फिल्म को देखा। ऐसे में न्यूज 24 के इवेंट मंथन 2025 में फिल्म को लेकर केंद्रीय मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कंगना की फिल्म पर क्या बोले नितिन गडकरी?

मंथन 2025 के दौरान न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खास बातचीत की। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर जब नितिन गडकरी से पूछा गया कि आपको फिल्म कैसी लगी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म को बहुत खूबसूरती से कंगना जी ने बनाया है। नितिन गडकरी ने कहा कि ‘बहुत सुंदर पिक्चर है। कंगना जी ने इतना सुंदर काम किया है कि क्या बताएं। मैं फिल्म को देखने के बाद काफी टच हो गया। मैंने इमरजेंसी के समय जेल देखा है। मेरे दादा जी का निधन हो गया। मैंने पेरोल के लिए अपील की तो उन्होंने कहा कि अब सूर्यास्त हो गया, अब कल सुबह ही कुछ हो पाएगा।’

विज्ञापन

रियल लाइफ से कितनी अलग है फिल्म?

जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि रियल इमरजेंसी से कितनी अलग है फिल्म तो उन्होंने कहा कि फिल्म में इंदिरा जी की अच्छी साइड भी दिखाई गई है। फिल्म पूरी तरह से फेयर है, एकदम तथ्यों के साथ दिखाई गई है। जब आएगी फिल्म तो जरूर देखिएगा। फिल्म मुझे बहुत ज्यादा पसंद आई और एक बात कहना चाहूंगा कि अंग्रेज जो भी अच्छा काम करते हैं वो हमेशा डायरी में लिखते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। मैंने अपने बेटे को सबकुछ बताया कि इमरजेंसी के दौरान क्या-क्या हुआ।

विज्ञापन

फिल्म में दिखेगा आपातकाल का मंजर 

‘इमरजेंसी’ 1975 के भारत में हुए आपातकाल के घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्रेयस ने इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इसके अलावा, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी इस फिल्म में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम के रूप में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ