मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म “मिली” (Mili) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भले ही सोशल मीडिया पर क्राउड जमा की हो, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी इतनी बुरी हालत है कि ये फिल्म पांच दिनों में पांच करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई है।
4 नवंबर को दो अन्य फिल्म सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की “डबल एक्सएल” और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की “फोन भूत”के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। ‘मिली’ अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में असमर्थ नजर आ रही है।
अभी पढ़ें – Malaika Arora Wedding News: ‘मैंने हां कह दिया’ एक्ट्रेस ने बताया इसके पीछे का सच
Mili Box Office Collection Day 6
वहीं “मिली” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अपने ओपनिंग डे पर महज 45-65 लाख रुपए का बिजनेस किया। इतना ही नहीं ‘मिली’ प्रतिदिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 60 लाख रुपए कमाए। वीकेंड होने के बाद भी तीसरे दिन का कलेक्शन मात्र 75 लाख ही रहा। चौथे दिन ये महज 35 लाख का ही बिजनेस कर सकी।
पांचवे दिन ‘मिली’ बॉक्स ऑफिस दम तोड़ती दिखी और सिर्फ 30-35 लाख की ही कमाई कर पाई। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक छठे दिन इस मूवी ने एक रुपए की भी कमाई नहीं की है, जिसके चलते इसके कलेक्शन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी के साथ इसकी कुल कलेक्शन 2.40 करोड़ रुपए ही है, जो पांच दिनों में हुई है।
आपको बता दें कि ये एक सुपर हिट मलयालम फिल्म “हेलेन” (Helen) की हिंदी रिमेक है, जिसे हिंदी सिनेमा में “मिली” के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म हेलेन में एक्ट्रेस अन्ना बेन (Anna Ben) ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। इसी के साथ उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) से भी सम्मानित किया गया था। हैं।
अभी पढ़ें – ‘सलाम वेंकी’ के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं काजोल, जानें क्या है स्टोरी
फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कूपर मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ इस फिल्म में मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) और सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बोनी कपूर और मथुकुट्टी जेवियर “मिली” के निर्माता और निर्देशक हैं। ये कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कनाडा के रेस्टोरेंट के बड़े से फ्रिजर में गलती से फंस जाती है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
33 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines