हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वो शराब नहीं पीते…', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह; आरोप लगाने वालों को जमकर लताड़ा

Mika Singh Supports Daler Mehndi: पंजाबी सिंगर मीका सिंह अपने भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे हैं. मीका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके भाई कभी शराब नहीं पीते और उन पर सभी आरोप गलत लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में शेयर किया वीडियो (Pic Credit- Instagram)

Mika Singh Supports Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी चर्चाओं में बने हुए हैं. उत्तराखंड के टिहरी जिले के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी को नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था. यहां मौजूद कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने सिंगर पर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया और स्टेज पर जाकर सिंगर को जमकर फटकार भी लगाई. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह सिंगर के सपोर्ट में उतरे हैं और शराब पीकर गाना गाने वाले आरोपों का खंडन किया है. मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके भाई दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

सिंगर ने जारी किया वीडियो

मीका सिंह ने अपने भाई के सपोर्ट में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. सिंगर ने कहा, ‘मैं सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि कोई भी खबर फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें. यदि कोई बिना सबूत के आरोप लगा रहा है तो उन पर आंख बंद करके विश्वास ना करें. सच्चाई की जांच करें. दलेर मेहंदी के साथ मंच पर जिस तरह का बर्ताव किया गया, वो काफी निराशाजनक था. एक सम्मानित मंत्री स्टेज पर आए और उन पर शराब पीने का आरोप लगाने लगे, लेकिन ऐसे दावों को फैलाने से पहले क्या इसकी जांच नहीं करनी चाहिए? क्या दूसरे पक्ष को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिलना चाहिए?’

यह भी पढ़ें: ‘बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?’ नशे में ‘धुत’ दिखे दलेर मेहंदी, मंत्री ने लगाई फटकार

विज्ञापन

आरोप लगाने वालों पर भड़के सिंगर

सिंगर ने आगे कहा, ‘क्या कोई कोल्डप्ले जैसे इंटरनेशनल बैंड के साथ ऐसा बर्ताव करने की कोशिश करेगा? मैं अपने भाई दलेर मेहंदी को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो शराब नहीं पीते हैं. पिछले 2 साल से वो काफी बीमार हैं और अभी भी उनका इलाज चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने बैंड के साथ परफॉर्मेंस करना जारी रखा. आजकल कई कलाकार बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाता है. दलेर मेहंदी भारत के सुपरस्टार्स में से एक हैं और ये ही वजह है कि लोग उन्हें आसानी से निशाना बना लेते हैं. मैं बस ये ही कहना चाहूंगा कि हमारे कलाकारों का सम्मान करें और आरोपों पर जांच कर लें.’

यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: ‘जेलर 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सुबोध सिंगर दलेर मेहंदी पर शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि जब आप ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं तो गाना क्या गाओगे. इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों ने ये भी आरोप लगाया है कि दलेर मेहंदी खुद गाना नहीं गा रहे हैं, जबकि उनका बैंड गा रहा है. हालांकि अब इन आरोपों को दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने झूठा बताया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola