हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Michael Jackson के भाई का निधन, रोड़ ट्रिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Michael Jackson Brother Tito Jackson Passes Away: मशहूर इंटरनेशनल दिवंगत माइकल जैक्सन के भाई का निधन हो गया है। टीटो जैक्सन की मौत रोड़ ट्रिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके निधन की खबर उनके बच्चों ने दी है।

विज्ञापन
Tito Jackson

Michael Jackson Brother Tito Jackson Passes Away: मशहूर इंटरनेशनल दिवंगत माइकल जैक्सन के परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, दिवंगत माइकल जैक्सन के भाई और जैक्सन 5 बैंड के मेंबर टीटो जैक्सन का निधन हो गया है। टीटो जैक्सन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। टीटो के निधन से उनका परिवार भी सदमे में है। हर कोई दिवंगत आत्मा के लिए कामना कर रहा है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इंटरनेट पर मिली जानकारी

टीटो जैक्सन के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, टीटो की मौत की खबर उनके बेटों टीजे, ताज और टैरिल ने इंटरनेट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि बेहद भारी मन से ये जानकारी शेयर करनी पड़ रही है कि हमारे प्यारे पिता, रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेमर टीटो जैक्सन का निधन हो गया है।

बेहद इमोशनल है पोस्ट

कैप्शन में आगे लिखा कि इस क्षति से हम बेहद दुखी हैं और सदमे में हैं। हमारे पिता बेहद कमाल के इंसान थे और वो हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचा करते थे। हालांकि कुछ लोग उन्हें मशहूर जैक्सन 5 के टीटो जैक्सन के नाम से भी जानते हैं और कुछ उन्हें “कोच टीटो” के नाम से जानते हैं। हालांकि कुछ उन्हें “पोप्पा टी” के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन

फैंस भी बेहद दुखी

हर किसी को उनकी बहुत याद आएगी। हम भी कभी नहीं भूल पाएंगे और यह हमारे लिए हमेशा “टीटो टाइम” रहेगा। प्लीज हमारे पिता की बातों का ध्यान रखे कि एक-दूसरे से प्यार करो। हम आपसे प्यार करते हैं पोप्स… आपके बॉयज ताज, टैरिल और टीजे। टीटो के बच्चों का ये पोस्ट बेहद इमोशनल है। फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं।

कैसे हुई टीटो की मौत?

एक यूजर ने इस पर लिखा कि द लास्ट पिक्चर। दूसरे यूजर ने लिखा कि थैंक यू। तीसरे यूजर ने लिखा कि माफ करिए, इस दुख की भरपाई कोई नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस टीटो। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि टीटो के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि टीटो का निधन रोड़ ट्रिप के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Daljeet kaur को भूल Nikhil Patel ने रचाई सगाई! एक्ट्रेस ने रिंग की तस्वीर शेयर कर दिए संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola