Michael Hindi Version: पॉपस्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है. फिल्म का हिंदी वर्जन भी ऑडियंस के दिल पर छा गया है. वहीं अब हिंदी वर्जन में माइकल जैक्सन की आवाज की डबिंग करने वाले आर्टिस्ट के खूब चर्चे हो रहे हैं. माइकल जैक्सन को हिंदी में आवाज देने वाले इस आर्टिस्ट का नाम केतन कव्वा है. केतन ने फिल्म में माइकल जैक्सन की डबिंग कर ऑडियंस का दिल जीत लिया है. चलिए केतन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
हिंदी में किसने दी ‘माइकल’ को आवाज?
‘माइकल’ फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उन्हीं के भतीजे जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. जाफर ने इंग्लिश वर्जन में खुद ही माइकल जैक्सन जैसी आवाज में डायलॉग्स बोलकर ऑडियंस का दिल जीता. वहीं अब जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया. हिंदी में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन को केतन कव्वा आवाज देते नजर आए. सोशल मीडिया पर अब केतन कव्वा के खूब चर्चे हो रहे हैं.
15 साल से कर रहे हैं डबिंग
केतन कव्वा ने 15 सालों से डबिंग करते आ रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में केतन ने बताया कि उनके लिए ‘माइकल’ में डबिंग करना काफी चैलेंजिंग था. केतन ने कहा कि मुझे आवाज और सुर दोनों को मिलाना था. जाफर जैक्सन ने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है और मुझे भी अपनी आवाज को उनके भाव और उनकी आवाज से मैच करना था. ये एक शानदार एक्सपीरियंस रहा. मैं 15 सालों से डबिंग कर रहा हूं और मैंने अपनी ही आवाज में काम किया है, लेकिन माइकल के लिए मुझे अपनी आवाज थोड़ी बदलनी पड़ी. मेरे लिए हर सीन एक चुनौती साबित रहा.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक’, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन
कई प्रोजेक्ट्स में कर चुके हैं काम
बता दें केतन कव्वा के अंकल भी एक डबिंग आर्टिस्ट हैं और उन्होंने अपने अंकल को देखते हुए इस फील्ड में करियर बनाने का मन बनाया था. वहीं केतन कई प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. केतन ने ‘टीन टाइटन्स गो’ में ‘रॉबिन’ के किरदार को अपनी आवाज दी थी. वहीं अब माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ में अपनी आवाज से केतन ने साबित कर दिखाया कि वो काफी टैलेंटेड हैं. बता दें माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को करने के लिए जाफर जैक्सन ने कड़ी मेहनत की है और अपने अंकल की तरह ही अपनी पर्सनैलिटी को भी फिल्म के लिए पूरी तरह बदला. ये ही वजह है कि जाफर जैक्सन इस फिल्म से स्टार बन गए हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines